back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुप्रीम कोर्ट का खनिज वाले राज्यों के लिए बड़ा फैसला, कहा- रॉयल्टी को टैक्स कहना गलत

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने खनिज पर लगाए जाने वाले टैक्स को लेकर दाखिल याचिकाओं पर यह बड़ा फैसला सुनाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने खनिज समृद्ध राज्यों के पक्ष में बड़ा ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। यह खनिज समृद्ध राज्यों के लिए बड़ी जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों द्वारा खनिज वाली भूमि पर रॉयल्टी लगाने के अधिकार को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने अपने ऐतिहासिक 8:1 फैसले में कहा है कि रॉयल्टी टैक्स की तरह नहीं है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच में 9 सदस्य थे, जिसमे से जस्टिस बीवी नागरत्ना ने इस मामलें में अपनी असहमति वाला फैसला सुनाया। लेकिन इस मामले में 8:1 के ऐतिहासिक फैसले से खनिज समृद्ध राज्यों की जीत हुई।

रॉयल्टी को टैक्स नहीं कहा जा सकता है

सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने खनिज पर लगाए जाने वाले टैक्स को लेकर दाखिल याचिकाओं पर यह बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने अपने फैसले में कहा कि राज्य सरकार के पास खनिज वाली जमीन पर टैक्स लगाने का अधिकार है। कोर्ट ने कहा है कि रॉयल्टी को टैक्स नहीं कहा जा सकता है। यह कोई टैक्स नहीं है। 

रॉयल्टी खनन पट्टे के कारण आती है

सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने अपने फैसले में साफ कर दिया है कि रॉयल्टी कोई टैक्स नहीं है। अब सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद झारखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम और उत्तर-पूर्व के खनिज समृद्ध राज्यों को इसका लाभ होगा। सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस मामले की सुनवाई में कहा है कि रॉयल्टी खनन पट्टे के कारण आती है। जिसको निकाले गए खनिजो की मात्रा के अनुसार तय किया जाता है। रॉयल्टी पट्टादाता और पट्टाधारक के बीच एग्रीमेंट की शर्तो पर आधारित होती है और भुगतान सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए नहीं होता है बल्कि विशेष उपयोग शुल्क के लिए ही होता है। 

इंडिया सीमेंट्स के फैसले में रॉयल्टी को टैक्स बताना ठीक नहीं है

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार को देय एग्रीमेंट भुगतान को टैक्स नहीं कहा जा सकता है। मालिको को जो रॉयल्टी मिलती है वो खनिजो को अलग करने के लिए मिलती है। वहीं रॉयल्टी को लीज डीड द्वारा जब्त कर लिया जाता है और टैक्स लगाया जाता है। सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा कि इंडिया सीमेंट्स के फैसले में रॉयल्टी को टैक्स बताना ठीक नहीं है, यह गलत है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, काटने से मौत या चोट पर राज्य सरकार देगी मुआवजा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और कुत्तों के काटने की घटनाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵