back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कभी हां कभी ना! उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच गठबंधन पर सस्पेंस, MNS प्रमुख ने दिया बड़ा संकेत

महाराष्ट्र में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन को लेकर अटकलें जारी है। इस बीच, MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि समय आने पर फैसला लिया जाएगा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। करीब दो दशक बाद ठाकरे बंधु उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक ही मंच पर नजर आए, जिससे राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। सवाल उठ रहा है कि क्या शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच संभावित गठबंधन की नींव रखी जा रही है? इस बीच, MNS प्रमुख राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि गठबंधन को लेकर वे “उचित समय” पर निर्णय लेंगे। 

राज ठाकरे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब MNS का मंगलवार को नासिक जिले के इगतपुरी में तीन दिवसीय पार्टी सम्मेलन चल रहा है। इस बयान ने संभावित गठबंधन पर रहस्य और भी गहरा कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह गठबंधन होता है, तो महाराष्ट्र की चुनावी राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

दोनों दलों ने दिए गठबंधन के संकेत, लेकिन निर्णय अभी बाकी

राज ठाकरे के हालिया बयान की पुष्टि करते हुए एमएनएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, “राज साहब ने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट किया है कि फिलहाल गठबंधन को लेकर कोई त्वरित निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन समय आने पर इस पर विचार अवश्य किया जाएगा।” वहीं दूसरी ओर, एक रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे पहले ही इशारा कर चुके हैं कि वे आगामी मुंबई और अन्य नगर निकाय चुनावों से पहले एमएनएस के साथ संभावित गठबंधन को लेकर सकारात्मक हैं। हालांकि, राज ठाकरे ने इस मुद्दे पर अब तक सार्वजनिक रूप से कोई ठोस रुख नहीं अपनाया है।

मराठी अस्मिता पर एकजुट हुए ठाकरे बंधु

5 जुलाई को महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम दृश्य देखने को मिला, जब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे मराठी अस्मिता के मुद्दे पर एक साथ नजर आए। मौका था राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में लागू करने वाले दो आदेशों को रद्द करने की घोषणा का। दोनों नेताओं ने इस फैसले का सार्वजनिक रूप से स्वागत किया और साझा मंच से मराठी भाषा और संस्कृति की रक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस संयुक्त उपस्थिति ने राजनीतिक गलियारों में संभावित गठबंधन की अटकलों को और तेज कर दिया। माहौल कुछ ऐसा था मानो दोनों पार्टियों ने गठबंधन की घोषणा कर दी हो, हालांकि अब तक इस बारे में कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

गठबंधन की संभावनाओं के संकेत दे चुके संजय राउत

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी उद्धव और राज ठाकरे के बीच संभावित गठबंधन को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा, “दोनों नेताओं की टिप्पणियां उत्साहवर्धक रही हैं और कार्यकर्ताओं में भी इस गठबंधन को लेकर उत्सुकता है।” राउत के बयान ने इस राजनीतिक चर्चा को और बल दिया है कि क्या ठाकरे बंधु निकाय चुनावों से पहले एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचेंगे या यह समीकरण अभी कुछ और वक्त लेगा। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि महाराष्ट्र की राजनीति में यह नया अध्याय कब और कैसे शुरू होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...