back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM के काम मुझे क्यों बताए जा रहे हैं? कंगना रनौत के पास पहुंचे बुजुर्ग फरियादी को मिला हैरान करने वाला जवाब

मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बंजार क्षेत्र के एक दौरे के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उनके पास पहुंचकर पार्वती परियोजना से जुड़ी समस्या रखी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपने बेबाकी और विवादों भरें बयानों के लिए पहचाने जानेवाली हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जहां उनके बंजार क्षेत्र के एक दौरे के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उनके पास पहुंचकर पार्वती परियोजना से जुड़ी अपनी समस्या रखी जिसपर कंगना का जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। जानें क्या कहा जो लोग उठा रहें हैं सांसद पर सवाल?

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बुजुर्ग से कहा, मुख्यमंत्री के काम मुझे क्यों बताए जा रहे हैं? सीएम तो सुखविंदर जी हैं, ये काम उन्हीं को बताएं, मुझे मुख्यमंत्री के काम न बताएं। इस पर बुजुर्ग ने विनम्रता से जवाब देते हुए कहा, आपके पास पावर है, आप बहुत कुछ कर सकती हैं। हम चाहते हैं कि आप प्रधानमंत्री से बात करें। इस पूरे बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । बीजेपी सांसद ने बुजुर्ग से कहा कि मुख्यमंत्री के काम आप मुझे मत बताइए। 

‘खट्टर साहब से मिलवाऊंगी’


मंडी दौरे पर पहुंची सांसद कंगना के मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने घटना के दौरान बुजुर्ग को हटाने की कोशिश की। लेकिन कंगना ने उन्हें रोक दिया और कहा, मैं आपको केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलवाऊंगी। यह घटना उस वक्त हुई जब कंगना कुल्लू के बंजार क्षेत्र में थी। यह पूरी बातचीत करीब 35 सेकंड के वीडियो में कैद हो गई है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस घटना ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि, जनता की समस्याएं सुनने और उन्हें आगे पहुंचाने की जिम्मेदारी क्या एक जनप्रतिनिधि की नहीं होनी चाहिए क्या जनता अब सीधे पीएम या सीएम से अपनी समस्या को कहेगा या वो अपने चुने प्रतिनिधि द्वारा अपनी समस्या कहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...