नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । गुजरात के अहमदाबाद से एयर इंडिया के प्लेन क्रैश की दर्दनाक खबर समने आई है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एयर इंडिया का एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान को कैप्टन सुमीत और को पायरल क्लाइव उड़ा रहे थे. आइए जानते हैं वो कौन हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान में 242 यात्रियों को लेकर लंदन के लिए उड़ान भरा ही था कि टेक ऑप के समय हादसा हो गया। इसके साथ ही विमान में 2 पायलट और 10 कैबिन क्रू थे। ऐसे में जानते हैं कि इस फ्लाइट को कौन दो पायलट ऑपरेट कर रहे थे?
बता दें कि, फ्लाइट में जो दो पायलट थे, उनका नाम कैप्टन सुमीत सभरवाल और Clive Kundar था। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। ओा कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास 200 घंटों के अनुभव वाले LTC हैं।
कौन होता है फर्स्ट ऑफिसर?
मिली जानकारी के अनुसार, जब भी कोई फ्लाइट उड़ान भरती है तो उसमें आमतौर पर दो पायलट होते हैं, जिनमें एक कैप्टन प्लेन उड़ाते हैं। वहीं, इनके साथ एक पायलट फर्स्ट ऑफिसर होते हैं, जो आम तौर पर जूनियर पायलट होते हैं। पांच साल के अनुभव के बाद किसी फर्स्ट ऑफिसर को कैप्टन की पोस्ट पर प्रमोट कर दिया जाता है।
एटीसी को मेडे कॉल दिया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं
एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से रनवे 23 से 13:39 मिनट पर (0809 UTC) पर रवाना हुआ था। लेकिन, कुछ ही देर बाद एटीसी को मेडे कॉल दिया, लेकिन उसके बाद विमान ने एटीसी की ओर से मिली कॉल का कोई जवाब नहीं दिया। रनवे 23 से रवाना होने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया। । दुर्घटना स्थल से भारी काला धुआं निकलता देखा गया।





