back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हत्‍यारे साहिल के घर का खौफनाक मंजर: दीवारों पर डरावनी पेटिंग्‍स से लेकर तंत्र-मंत्र और लिखा था अजीब मैसेज

साहिल के कमरे की तस्वीरों को देखकर समझा जा सकता है कि वह किस तरह की मानसिकता का था। वहां की दीवारों पर सिगरेट गांजे की तस्वीरें भी दिखीं, जो कि किसी अंधेरे रहस्य को समेटे हुए थीं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के मेरठ में सनसनीखेज सौरभ मर्डर केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले की छानबीन में आरोपी साहिल के घर पहुंची पुलिस को ऐसे सुराग मिले हैं, जिससे पता चल रहा है कि वो तंत्र-मंत्र जैसे अंधविश्वास में भी इनवॉल्व था। उसके घर की दीवारों पर अजीब और डरावनी कलाकृतियां बनी हुई हैं।

पुलिस भी हैरान

पुलिस जब आरोपी साहिल के घर में दाखिल हुई तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। साहिल के कमरे की तस्वीरों को देखकर समझा जा सकता है कि वह किस तरह की मानसिकता का था। उसके घर की हालत एक सनकी, तंत्र-मंत्र में डूबे खतरनाक इंसान के मनोविज्ञान को दर्शा रही थी।

कमरे की दीवाराें पर खौफनााक तस्‍वीरें  

उसके कमरे के एक कोने में शराब की बोतलें, दीवार पर शिव की तस्वीर के अलावा तंत्र-मंत्र से जुड़ी कुछ डरावनी पेंटिंग्‍स भी दिखीं। साहिल जिस किराए के कमरे में रहता है, वहां की दीवारों पर सिगरेट गांजे की तस्वीरें भी दिखीं, जो कि किसी अंधेरे रहस्य को समेटे हुए थीं। पुलिस ने बताया कि ऐसा लग रहा था जैसे यह कमरा किसी साधारण व्यक्ति का नहीं, बल्कि किसी खतरनाक सिद्धि साधक या मनोविक्षिप्त शख्स का हो।

अंधविश्वास में डूबा हुआ था साहिल

पुलिस का मानना है कि साहिल अंधविश्वास और काले जादू में डूबा हुआ था। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, साहिल को लगता था कि वो अपनी मरी हुई मां से बात करता है और उसकी मां ने मुस्कान को उसके लिए पसंद किया है। इसलिए वह सौरभ की हत्या करके मुस्कान से शादी करना चाहता था। साहिल ने मुस्कान से कहा था कि सौरभ की छाती पर पहला वार वो करेगी और उसके हाथ वो खुद काटेगा।

14 दिन की रिमांड पर भेजे गए दोनों आरोपी

मेरठ पुलिस ने 19 मार्च को साहिल और मुस्कान को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। कोर्टरूम से जैसे ही पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर निकली, वैसे ही वहां पर मौजूद वकीलों ने दोनों पर हमला कर दिया। पुलिस प्रोटेक्शन में दोनों आरोपियों को पुलिस वैन में पहुंचाया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूट्यूबर शादाब जकाती की बढ़ीं मुश्किलें, महिला के आरोपों के बाद पुलिस तक पहुंचा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। छत्तीसगढ़ की रहने वाली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...