back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में इस हफ्ते शराब के ठेके लगातार दो दिन रहेंगे बंद, जानिए ड्राई डे कब-कब रहेगा ?

राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते लगातार दो दिन ड्राई डे रहने वाला है। इस दौरान शराब के ठेके बंद रहेंगे, जिसे लेकर एक्साइज विभाग ने आदेश जारी कर दिया गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में इस हफ्ते शराब के ठेकों पर लगातार दो दिन ड्राई डे रहेगा। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और जन्माष्टमी (16 अगस्त) के कारण दोनों दिन शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। 15 अगस्त शुक्रवार और 16 अगस्त शनिवार होने के कारण वीकेंड पर ठेकों और रेस्टोरेंट्स में शराब की खरीदारी नहीं हो पाएगी। शराब प्रेमियों को इस दौरान स्टॉक पहले से जमा करना होगा या अगले हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा। ध्यान रखें कि यदि घर में पहले से शराब रखी है तो उसका सेवन किया जा सकता है, क्योंकि ड्राई डे का नियम केवल बिक्री पर लागू होता है, सेवन पर नहीं। 

एक्साइज विभाग ने जारी किया आदेश

दिल्ली सरकार के एक्साइज विभाग ने आदेश जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) को सभी खुदरा शराब की दुकानें, बार, होटल और क्लब बंद रहेंगे। इस आदेश के तहत इन दोनों खास अवसरों पर शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

1-15/L-15F लाइसेंस वाले होटलों को ड्राई डे पर रूम सर्विस की छूट

ड्राई डे के दौरान 1-15/L-15F लाइसेंस वाले होटलों में शराब की रूम सर्विस पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। एक्साइज विभाग यह लाइसेंस उन होटलों को प्रदान करता है जो स्टार कैटेगरी में आते हैं और भारत सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा मंजूर होते हैं। ऐसे होटल ड्राई डे के दिन भी अपने मेहमानों को रूम सर्विस के जरिए शराब उपलब्ध करा सकते हैं।

इन दिनों में बंद रहेगी दिल्ली में शराब बिक्री

15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त- जन्माष्टमी

5 सितंबर- ईद-ए मिलाद

2 अक्टूबर- गांधी जयंती

7 अक्टूबर- वाल्मिकी जयंती

20 अक्टूबर- दीपावली

गौरतलब है कि भारत में ड्राई डे पर शराब की बिक्री करना गैरकानूनी होता है और इसे अपराध माना जाता है। राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय पर्व, धार्मिक त्योहार, चुनाव और महापुरुषों की जयंती पर ड्राई डे घोषित किया जाता है। राज्य अपनी जरूरत के हिसाब से ड्राई डे की सूची तैयार करते हैं। बिहार और गुजरात जैसे राज्यों में तो पूर्ण शराबबंदी लागू है। ड्राई डे के दिन शराब बिक्री करते पकड़े जाने पर भारी जुर्माना या लाइसेंस रद्द जैसे सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया...
spot_img

Latest Stories

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...