back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोलकाता रेप व हत्या मामले को लेकर TMC राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी पर लगाए ये आरोप

जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में कहा कि आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी को लेकर उन्हें उम्मीद थी कि ममता बनर्जी कोई कड़ा कदम उठाएंगी। जब उन्होंने कदम उठाया तबतक बहुत देर हो चुकी थी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप व हत्या के विरोध में तृणमूल कांग्रेस (TMC)के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने आज यानी रविवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दे दिया।

जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में कहा कि आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी को लेकर उन्हें उम्मीद थी कि ममता बनर्जी कोई कड़ा कदम उठाएंगी। वो पुरानी ममता बनर्जी की तरह इस मामले पर एक्शन लेंगी, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जब उन्होंने कदम उठाया तबतक बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने अपने पत्र में उम्मीद जताई है कि राज्य में जल्द ही शांति बहाल होगी और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।

क्या लिखा पत्र में?

उन्होंने कहा कि ‘आरजी कर अस्पताल में हुई भयानक घटना के बाद से मैं परेशान हूं और इस घटना पर मैं उम्मीद कर रहा था कि ममता बनर्जी पुरानी शैली में आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टर के साथ सीधे हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहा था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’

जवाहर सरकार ने आगे कहा कि कोलकाता में हो रहे मौजूदा विरोध प्रदर्शन ने पूरे बंगाल को झकझोर दिया है। वह टीएमसी सरकार के कुछ पसंदीदा लोगों और भ्रष्ट लोगों के अनियंत्रित दबंग रवैये के खिलाफ जनता के गुस्से का स्वरूप है।

पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया

जवाहर सरकार ने अपने पत्र में पार्टी में भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि पंचायत और नगर पालिकाओं में पार्टी के स्थानीय नेताओं ने भारी संपत्ति अर्जित की है। जिससे बंगाल के लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। यह भी सच है कि दूसरे दलों के नेताओं ने भी संपत्तियां अर्जित की है, लेकिन बंगाल की जनता ऐसे भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं कर पा रही है।

बीजेपी हुई हमलावर

वहीं, TMC नेता के द्वारा राज्ससभा सांसद के पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी TMC पर हमलावर हो गई है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि टीएमसी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने टीएमसी द्वारा संचालित पश्चिम बंगाल सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार और हत्या मामले को ठीक से न संभाल पाने का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है. ममता बनर्जी को सबक लेने और पद छोड़ने का समय आ गया है. उन्होंने कोलकाता पुलिस आयुक्त के साथ मिलकर युवा डॉक्टर के बलात्कार और हत्या से संबंधित सभी सबूतों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है.

Advertisementspot_img

Also Read:

आरजी कर हॉस्पिटल मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को जमानत, CBI 90 दिन में भी नहीं कर सकी चार्जशीट दाखिल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या की...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵