back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘तुम प्‍लेन उड़ाने लायक नहीं, जाकर जूते साफ करो’, इंडिगो ट्रेनी पायलट का सीनियर्स पर भेदभाव का आरोप, FIR दर्ज

हरियाणा के गुरुग्राम में एयरलाइंस के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एक ट्रेनी पायलट ने SC/ST एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय एयरलाइंस इंडिगो एक बार फिर विवादों में घिर गई है। हरियाणा के गुरुग्राम में एयरलाइंस के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एक ट्रेनी पायलट ने SC/ST एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। 

इन तीनों सीनियर अफसरों में आरोप है कि, कंपनी के ऑफिस में ट्रेनी पायलट के साथ जातिसूचक शब्‍दों का इस्‍तेमाल कर लोगों के सामने अपमानजनक व्यवहार किया गया। शिकायत करने वाले पायलट ने कहा कि उसे यह कहकर अपमानित किया गया कि वह विमान उड़ाने लायक नहीं है और सार्वजनिक जगहों पर ‘जाकर चप्पल सिले’। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले को पहले बेंगलुरु में जीरो FIR के रूप में मामला दर्ज किया गया है, जिसे बाद में गुरुग्राम के DLF फेज-1 पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया। FIR दर्ज होने के बाद भी इंडिगो एयरलाइंस ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और संबंधित अफसरों के बयान दर्ज किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

ट्रेनी पायलट ने सीनियर अफसरों पर लगाए गंभीर आरोप 

35 वर्षीय ट्रेनी पायलट ने अपने तीन सीनियर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उसे जाति के आधार पर प्रताडि़त किया और बुरा भला कहा गया। अपमान कर काम के बहाने परेशान किया। 

पायलट ने अपनी शिकायत में कही ये बात

पायलट ने अपनी शिकायत में कहा कि, 28 अप्रैल को उसे इंडिगो के हेड ऑफिस (एमार कैपिटल टॉवर-2, गुरुग्राम) में बैठक के लिए बुलाया गया। यहां मौजूद तपस डे, मनीष साहनी और कैप्टन राहुल पाटिल ने उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक टिप्पणियां कीं।

बड़े अधिकारियों और एथिक्स कमेटी ने भी नहीं सुनी

पायलट ने आरोप लगाया, “मुझे ऑफिस पहुंचते ही कहा गया कि तुम हवाई जहाज उड़ाने के लायक नहीं हो, वापस जाओ और चप्पलें सिलो। यहां तो तुम चौकीदार बनने लायक भी नहीं हो।” पीड़ित पयलट ने बताया कि, उसने ये मामला कंपनी के बड़े अधिकारियों और एथिक्स कमेटी के पास भी उठाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर में उन्हें SC/ST सेल से संपर्क करना पड़ा और FIR दर्ज करानी पड़ी।

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...