back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mumbai Rains : मुंबई में भारी बारिश के कारण ट्रेनें रद्द, अगले 3-4 दिनों तक भारी वर्षा का Alert

Mumbai Local Trains Update : मुंबई में बारिश से जनजवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। वहीं, कुछ का रूट बदला गया है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। पूरे महाराष्ट्र में मानसून की बारिश हो रही है। कुछ दिनों से मुंबई में भारी बारिश हो रही है। इस कारण ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। रविवार की रात भर भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर पानी भरा है। इससे लोकल ट्रेनें रद्द हो गईं हैं। कुछ जगहों पर लोकल सेवाएं धीमी गति से चल रहीं। इस कारण मुंबईवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। बता दें, मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक मुंबई समेत पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है।

किन रूट पर असर?


सेंट्रल रेलवे पर कर्जत-खोपोली, कसारा से सीएसएमटी लोकल केवल ठाणे तक चल रही हैं। आगे रूट पर परिचालन रद्द किया गया है। भांडुप स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भरा है। इससे रेलवे लाइन प्रभावित है। कुर्ला-मानखुर्द स्टेशन पर भी ट्रैक पर पानी जमा होने से हार्बर रूट की लोकल ट्रेनें रद्द की गईं हैं। वडाला में भी पानी भरने के कारण गोरेगांव-सीएसएमटी लोकल को अगली सूचना तक पूरी तरह से बंद की गई है।

किस स्थान पर हुई कितनी बारिश?


सांता क्रूज़- 161 मिलीमीटर 

चेंबूर-157 मिलीमीटर

मीरा रोड-151 मिलीमीटर

मुलुंड-143 मिलीमीटर

विलेपार्ले-138 मिलीमीटर

दहिसर-128 मिलीमीटर

गोरेगांव, माटुंगा, वडाला-125 मिलीमीटर

मरोल-124 मिलीमीटर

कांदिवली, अंधेरी-120 मिलीमीटर

भांडुप-115 मिलीमीटर

कुर्ला, मरीन ड्राइव- 101 मिलीमीटर

दादर-96 मिलीमीटर

शनिवार से हो ही बारिश


शनिवार और रविवार को भारी बारिश मुंबई और उपनगर में शनिवार से भारी बारिश हुई थी। कई इलाकों में जलभराव है। बारिश के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं हैं। रविवार को मुंबई से सटे ठाणे जिले में कसारा और टिटवाला स्टेशनों के बीच लोकल सेवा पटरी पर पेड़ गिरने से बंद कर दी गई। कल्याण और कसारा के बीच पहाड़ी की मिट्टी ट्रैक पर गिरा और ओएचई को सपोर्ट करने वाले खंभे झुक गए। पनवेल-कलंबोली में ट्रैक डूबा है।



अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय रेलवे ने इस रूट पर 14 ट्रेनें की रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपडेट, देंखे लिस्‍ट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय रेलवे, जो रोजाना करोड़ों लोगों को उनके काम और घर से जोड़ती है, इस बार कुछ विकास कार्यों...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵