back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेल यात्री ध्‍यान दें: इस रूट की ट्रेनें 42 दिनों तक रहेंगी कैंसिल, गंगा पुल ट्रैक पर चलेगा सुधार कार्य 

गंगा पुल पर ट्रैक के सुधार कार्य के चलते 42 दिनों तक झांसी, मुंबई, पुणे, गोरखपुर आदि रूटों की नीलांचल, शताब्दी सहित 74 ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कानपुर-लखनऊ रूट पर 20 मार्च से 30 अप्रैल तक कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी, जिससे होली के बाद वापसी करने वाले यात्रियों को दिक्‍कत हो सकती है। रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गंगा पुल पर ट्रैक के सुधार कार्य के चलते 42 दिनों तक झांसी, मुंबई, पुणे, गोरखपुर आदि रूटों की नीलांचल, शताब्दी सहित 74 ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा।

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गंगा पुल पर ट्रैक के काम को पूरा करने के लिए मेगा ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय लिया गया है। जिसके कारण रोजना नौ घंटे रेलखंड बंद रहेगा। इस रूट पर चलने वाली 32 ट्रेनें निरस्त रहेंगी वहीं 42 ट्रेनें बदले रूट पर चलेंगी, वहीं कई ट्रेनें बीच के स्टेशनों पर निरस्त होकर वहीं से लौटेंगी।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

– 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लखनऊ इंटरसिटी 19 मार्च से 30 अप्रैल तक निरस्त

– 11110 लखनऊ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी 20 मार्च से एक मई तक निरस्त

– 51813/14 झांसी लखनऊ झांसी पैसेंजर 20 मार्च से एक मई तक निरस्त

– 55345/46 लखनऊ कासगंज लखनऊ पैसेंजर 20 मार्च से एक मई तक निरस्त

– 64203/4 लखनऊ कानपुर सेंट्रल लखनऊ मेमू 20 मार्च से एक मई तक निरस्त

– 09465/66 अहमदाबाद दरभंगा अमदाबाद स्पेशल निरस्त

– 05305/6 छपरा आनंद विहार छपरा स्पेशल 30 अप्रैल तक अलग-अलग तारीख तक निरस्त

देरी से चलेंगी ये ट्रेनें

– 12104 लखनऊ पुणे सुपरफास्ट चारबाग से 30 मिनट

– 16094 मास एक्सप्रेस लखनऊ जंक्‍शन 30 मिनट

– 12535 लखनऊ रायपुर गरीबरथ 120 मिनट

– 64211 लखनऊ कानपुर मेमू 120 मिनट

– 07076 गोरखपुर हैदराबाद 150 मिनट

– 05053 गोरखपुर बांद्रा स्पेशल दो घंटे

कानपुर से आगे नहीं जाएंगी ये ट्रेनें

11407 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस 18, 25 मार्च, और 1, 8 , 15 व 22 अप्रैल को कानपुर स्टेशन तक चलेगी। 11408 लखनऊ पुणे वापसी में 20, 27 मार्च, तीन, 10, 17, 24 अप्रैल को कानपुर से ही चलेगी। 22121 एलटीटी लखनऊ सुपरफास्ट 22, 29 मार्च, 5, 12, 19, 26 अप्रैल व 22122 लखनऊ एलटीटी 23, 30 मार्च, 6, 13, 20, 27 अप्रैल को कानपुर तक ही संचालित होंगी। ये ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी। इसी क्रम में 15083 छपरा फर्रुखाबाद व 15084 फर्रुखाबाद छपरा एक्सप्रेस 19 मार्च से 30 अप्रैल तक गोमतीनगर स्टेशन तक ही चलाई जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...