back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Weather: यूपी में आज बारिश का कहर: आंधी,बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी, जानें आपके जिले का कैसा रहेगा हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम इस बार लोगों पर मेहरबान रहा है। मई के महीने में जहां रुक-रुक कर बारिश होती रही, वहीं जून की शुरुआत भी तेज बारिश और ठंडी हवाओं के साथ हुई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में मौसम इस बार लोगों पर मेहरबान रहा है। मई के महीने में जहां रुक-रुक कर बारिश होती रही, वहीं जून की शुरुआत भी तेज बारिश और ठंडी हवाओं के साथ हुई है। मौसम विभाग ने आज (3 जून) को लेकर राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज और यलो अलर्ट: कहां क्या अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि इन इलाकों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं अन्य कई जिलों में यलो अलर्ट जारी है, जहां थोड़ी हल्की लेकिन प्रभावशाली बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

जिन जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है, वे हैं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, आगरा, इटावा, कानपुर, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, सोनभद्र समेत अन्य। इन क्षेत्रों में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

 यलो अलर्ट वाले जिले

रायबरेली, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली समेत लगभग 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी है। यहां भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

अन्य जिलों में क्या रहेगा मौसम?

लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हरदोई जैसे जिलों में कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में भी बिजली गिरने और तेज हवा का अलर्ट है, लेकिन खतरा कम है। बारिश का ये सिलसिला 5 जून तक जारी रहेगा। इसके बाद मौसम विभाग ने बताया है कि 6 जून से प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। यानी फिर से तेज गर्मी शुरू हो जाएगी।

गर्मी की वापसी: तापमान में उछाल

अगले कुछ दिनों में तापमान में भारी बढ़ोतरी होगी। आज तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होगी। 7 जून के बाद तापमान 45-46°C तक पहुंचने की आशंका है। इससे लू और भीषण गर्मी की स्थिति बन सकती है। तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ों या खंभों के नीचे न खड़े हों। बिजली गिरने की चेतावनी वाले समय पर मोबाइल का उपयोग सीमित करें। बारिश के वक्त घरों में रहें, जब तक जरूरी न हो बाहर न निकलें। किसान फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और खुले में कोई कार्य फिलहाल न करें। उत्तर प्रदेश में मौसम ने भले ही अभी राहत दी हो, लेकिन अगले हफ्ते से भीषण गर्मी दस्तक देने वाली है। फिलहाल बारिश का आनंद लें लेकिन सतर्कता के साथ।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...