back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

JPC Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल नए कलेवर में होगा पेश, JPC ने सत्तापक्ष के 14 संशोधन प्रस्ताव किए मंजूर

जेपीसी की बैठक में कुल 44 संशोधनों पर चर्चा की गई। 6 महीने की चर्चा के बाद बैठक में सभी सदस्यों से संशोधन मांने गए थे। ये जेपीसी की अंतिम बैठक की गई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) की बैठक में वक्फ संशोधन बिल को नए स्वरूप में पेश करने का फैसला किया गया है। जेपीसी ने सत्ता पक्ष की ओर से पेश किए गए 14 संशोधन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है, जबकि विपक्ष द्वारा प्रस्तावित 44 संशोधन खारिज कर दिए गए। छह महीने की लंबी चर्चाओं के बाद यह समिति की अंतिम बैठक थी। जेपीसी की बैठक में 31 में से 26 सदस्य उपस्थित रहे। इसमें 16 सदस्य सत्ता पक्ष के थे, जबकि 10 विपक्ष से जुड़े हुए थे। वोटिंग के दौरान सत्ता पक्ष के संशोधन 16-10 के अंतर से पास हो गए और विपक्ष के सभी प्रस्ताव खारिज कर दिए गए।

स्वीकृत संशोधन कौन-कौन से हैं?

1.वक्फ संपत्ति का निर्धारण : अब यह तय करने का अधिकार सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी को होगा, जो कलेक्टर या उससे ऊपर के पद का होगा। पहले बिल में जिला कलेक्टर को यह अधिकार दिया गया था।

2.क्फ ट्रिब्यूनल में बदलाव : ट्रिब्यूनल में अब दो की बजाय तीन सदस्य होंगे, जिसमें एक इस्लामिक स्कॉलर को शामिल किया जाएगा।

3.गैर-मुस्लिम सदस्यों की संख्या में वृद्धि : वक्फ बोर्ड/काउंसिल में अब कम से कम दो गैर-मुस्लिम सदस्य अनिवार्य रूप से रहेंगे, जो पहले अधिकतम दो तक सीमित थे।

4.संपत्ति दान के नियम: जो व्यक्ति अपनी संपत्ति वक्फ में देना चाहता है, उसे साबित करना होगा कि वह पिछले पांच वर्षों से इस्लाम का पालन कर रहा है और संपत्ति विवादमुक्त होनी चाहिए। 

संशोधन पर संभावित विवाद

वक्फ बोर्ड/काउंसिल में गैर-मुस्लिम सदस्यों की संख्या बढ़ाने को लेकर विरोध की आशंका जताई जा रही है। कई विपक्षी नेता इस प्रावधान का विरोध कर रहे हैं और इसे अनावश्यक बता रहे हैं। जेपीसी की अगली बैठक 29 जनवरी को होगी, जिसमें संशोधित बिल की ड्राफ्ट रिपोर्ट समिति के सदस्यों को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट में विपक्षी सदस्यों के विरोध को भी शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट को 31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में लोकसभा स्पीकर को सौंपे जाने की संभावना है। इसके बाद बिल को नए स्वरूप में संसद में पेश किया जाएगा, जहां उस पर विस्तृत चर्चा होगी और पास करने की प्रक्रिया शुरू होगी। वक्फ संशोधन बिल को लेकर सत्ता पक्ष के संशोधनों को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि विपक्ष को झटका लगा है। अब सभी की निगाहें आगामी संसद सत्र पर टिकी हैं, जहां बिल को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Chunav से पहले कांग्रेस के साथियों ने बढ़ाई टेंशन, सहयोगी दलों ने JPC का किया बहिष्कार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में खींचतान बढ़ गई है। कांग्रेस जहां विवादित बिलों पर बनी संयुक्त संसदीय समिति...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵