नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दी का प्रकोप देश के कई हिस्सों में अपने चरम पर है। आज सुबह घने कोहरे के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। गुरुवार (9 जनवरी) को सुबह राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस था। वही आज यानी शुक्रवार को ये तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे तक जा पहुँचा है और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश में मचा ठंड का कोहराम
आज सुबह उत्तर प्रदेश में ठंड अपने चरम पर है. घने कोहरे से यातायात और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसे देखते हुए कई जिलों में कोल्ड डे घोषित कर दिया गया है। तो राजधानी लखनऊ समेत नोएडा और गाजियाबाद में भी ठंड कोहराम तेज है.तो वहीं दोपहर तक मौसम साफ होने की उम्मीद लगाई गई है।
बिहार के हिस्सों में शीतलहर का दौर
तो वही ठंड ने बिहार में अपने पैर जमाने में कोई खास कसर नहीं छोड़ी जहां पछुआ हवाओं ने ठंड को और ज्यादा बढ़ा कर दिया है। पटना मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई गई है। वही दूसरी और अन्य हिस्सों में शुष्क मौसम बना हुआ है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. राज्य के उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में सुबह घने कोहरे की संभावना है जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है ।
राजस्थान में बारिश की चेतावनी
आज सुबह राजस्थान में ठंड के प्रकोप को लेकर थोड़ी सी कमी दर्ज की गई है. परंतु आने वाले दिनों में बारिश और ओले पड़ने की संभावना ने फिर से चिंता बढ़ा कर रखा दी है। इसी को देखते हुए छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 11 जनवरी को जयपुर, चूरू, सीकर और झुंझुनू जैसे तमाम इलाकों में भारी बारिश और ओले गिर सकते हैं।





