back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या होता है फ्यूल स्विच जिसके बंद होने से 250 से ज्यादा जान पर लग गया ब्रेक, जांच रिपोर्ट में क्या निकला?

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर एक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आयी है। जिसमें विमान का फ्यूल कंट्रोल स्विच अचानक कट ऑफ होना बताया गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में 260 से अधिक लोगों की जान चली गई। इस घटना की प्रारंभिक जांच में जो कारण सामने आया है, वह है फ्यूल स्विच का बंद हो जाना। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की 15 पन्नों की रिपोर्ट में बताया गया है कि सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टेक-ऑफ के मात्र 3 सेकंड बाद ही विमान का फ्यूल कंट्रोल स्विच अचानक कट ऑफ हो गया, जिससे इंजन ने काम करना बंद कर दिया। इस तकनीकी गड़बड़ी के चलते कुछ ही पलों में विमान ने नियंत्रण खो दिया और यह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।

फ्यूल स्विच क्या होता है?

 

फ्यूल स्विच एक ऐसा यंत्र होता है जो विमान के इंजन तक ईंधन की आपूर्ति को नियंत्रित करता है। यह स्विच आमतौर पर पायलट द्वारा ऑन या ऑफ किया जाता है। एविएशन विशेषज्ञों की मानें तो पायलट कभी भी इसे अनजाने में बंद नहीं करते, क्योंकि यह एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण नियंत्रण होता है। यदि उड़ान के दौरान यह स्विच किसी वजह से बंद हो जाए, तो इंजन तक ईंधन पहुंचना रुक जाता है, जिससे इंजन तुरंत काम करना बंद कर सकता है और यही स्थिति किसी विमान दुर्घटना की बड़ी वजह बन सकती है।

कहां होता है फ्यूल स्विच ?

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जो विमान हादसे का शिकार हुआ, वह बोइंग ड्रीमलाइनर 787 था। इस विमान में दो इंजन होते हैं, और हर इंजन के लिए अलग-अलग फ्यूल स्विच मौजूद रहता है। ये फ्यूल स्विच विमान के कॉकपिट में थ्रस्ट लेवर्स के ठीक पास स्थित होते हैं, जहां पायलट बैठकर विमान को नियंत्रित करते हैं।

फ्यूल स्विच कैसे होता है बंद? 

फ्यूल स्विच में आमतौर पर दो मोड होते हैं – ‘रन’ और ‘कटऑफ’। अगर पायलट को स्विच को ‘रन’ से ‘कटऑफ’ मोड में ले जाना हो, तो उसे पहले स्विच को खींचना पड़ता है और फिर उसे मोड़कर ‘कटऑफ’ की दिशा में घुमाना होता है। 

रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ?

जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि फ्लाइट रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) के अनुसार, टेकऑफ के कुछ ही पलों बाद फ्यूल स्विच ‘रन’ से ‘कटऑफ’ मोड में चला गया, जिससे दोनों इंजन एक-एक कर बंद हो गए। ब्लैक बॉक्स से प्राप्त ऑडियो डेटा में, एक पायलट को दूसरे से यह पूछते हुए सुना गया “तुमने फ्यूल कटऑफ क्यों कर दिया?”, जिस पर जवाब मिलता है “मैंने ऐसा नहीं किया।” हालांकि इस बातचीत में किस आवाज का संबंध किस पायलट से है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵