back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चुनाव हारने के बाद पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को कौन सी मिली सुरक्षा, जिसे लेकर काफिले पर उठे सवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा और उनके काफिले को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी के नेताओं ने उनके काफिले के वायरल वीडियो पर सवाल उठाए हैं ।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा और उनके काफिले को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी के नेताओं ने उनके काफिले के वायरल वीडियो पर सवाल उठाए हैं, जबकि AAP ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

केजरीवाल को मिली ‘जेड प्लस’ सुरक्षा

AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बताया कि गृह मंत्रालय ने अरविंद केजरीवाल को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा प्रदान की है, क्योंकि उनके लिए खतरे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “बीजेपी को दिल्ली की जनता से किए गए वादों पर ध्यान देना चाहिए, न कि बेवजह गंदी राजनीति करनी चाहिए। बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा ने दावा किया था कि दिल्ली में चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल पंजाब का रुख कर सकते हैं और वहां से राज्यसभा सदस्य बन सकते हैं या मुख्यमंत्री बनने की योजना बना रहे हैं। इस पर AAP प्रवक्ता ने जवाब देते हुए कहा कि “केजरीवाल न तो पंजाब से राज्यसभा जा रहे हैं और न ही वहां के मुख्यमंत्री बनने की योजना बना रहे हैं।

काफिले के वीडियो पर विवाद

अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब के होशियारपुर में विपश्यना करने गए हैं। इसी दौरान उनके काफिले का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसे लेकर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने तंज कसा। बीजेपी नेताओं ने सवाल किया कि एक आम आदमी की राजनीति करने वाले केजरीवाल के पास इतनी बड़ी गाड़ियों की कतार क्यों है? प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “बीजेपी अफवाहें फैलाना बंद करे और दिल्ली की जनता से किए गए वादों को पूरा करने पर ध्यान दे।” उन्होंने आगे कहा कि “केजरीवाल को सुबह-शाम गाली देने से कुछ नहीं होगा, बीजेपी को अपने किए गए वादों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

क्या है ‘जेड प्लस’ सुरक्षा?

‘जेड प्लस’ सुरक्षा भारत में सर्वोच्च सुरक्षा श्रेणियों में से एक है। इस सुरक्षा में NSG या CRPF के कमांडो तैनात होते हैं और एक मजबूत काफिला सुरक्षा प्रदान करता है। अरविंद केजरीवाल को मिली यह सुरक्षा केंद्र सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा के मद्देनजर दी गई है। केजरीवाल की सुरक्षा और काफिले पर उठे सवालों ने दिल्ली की राजनीति को फिर से गर्मा दिया है। बीजेपी और AAP के बीच एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि इस मुद्दे पर आगे क्या नया मोड़ आता है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories