back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जब अटल बिहारी वाजपेई ने किताब में लिखा था राजकुमारी को प्रेम पत्र, जानिए उनकी प्रेम कहानी

मशहूर पत्रकार कुलदीप नय्यर ने अटल और राजकुमारी कौल के रिश्ते को एक बेहतरीन 'प्रेम कहानी' बताया है। दोनों ने इस प्यार को कोई नाम नहीं दिया लेकिन ये बात किसी से छुपी नहीं थी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में आज अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई जा रही है। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के एक महान नेता और प्रभावशाली विचारक थे। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। मशहूर पत्रकार कुलदीप नायर ने अटल और राजकुमारी कौल के रिश्ते को एक बेहतरीन ‘प्रेम कहानी’ बताया है। दोनों ने इस प्यार को कोई नाम नहीं दिया लेकिन ये बात किसी से छुपी नहीं थी। 

वाजपेयी ने राजकुमारी को किताब में लिखा था प्रेम पत्र

1940 के दशक में अटल बिहारी वाजपेयी और राजुकमारी कौल ने ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज में पढ़ाई की थी। यह वह समय था जब एक लड़के और लड़की के बीच दोस्ती को महत्व नहीं दिया जाता था। युवा अटल बिहारी वाजपेयी ने राजुकमारी कौल को एक किताब में प्रेम पत्र लिखा, लेकिन उन्हें पत्र का जवाब नहीं मिला। ऐसा नहीं था कि राजुकमारी कौल ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने जवाब तो दिया लेकिन किताब कभी अटल तक नहीं पहुंची। बाद में राजुकमारी कौल की शादी बृज नारायण कौल से हुई। राजुकमारी कौल के करीबी दोस्त और बिजनेसमैन संजय कौल ने कहा कि वह अटलजी से शादी करना चाहती थीं। लेकिन उनके घरवाले कभी तैयार नहीं हुए। 

दरअसल, कौल स्वयं को सर्वश्रेष्ठ मानते थे। हालांकि अटल बिहारी वाजपेयी भी ब्राह्मण थे, लेकिन कौल खुद को उनसे ऊपर मानते थे। अटल और राजुकमारी कौल पर मशहूर पत्रकार कुलदीप नायर की करीबी नजर थी। उन्होंने इसे एक खूबसूरत कहानी बताया।उस समय सभी जानते थे कि मिसेज कौल अटल की पसंदीदा थीं। एक अखबार में कुलदीप नैयर ने लिखा कि अटल बिहारी के लिए राजकुमारी कौल ही सब कुछ हैं। उन्होंने अटल की बहुत सेवा की। वह उनकी मृत्यु तक उनके साथ थीं। 2014 में उनका निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज जैसे अनेक बड़े लोग शामिल हुए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक वोट से गिर गई थी वाजपेयी सरकार: जानिए 1999 का वो ऐतिहासिक दिन जब सत्ता फिसल गई हाथों से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेजी की आज 25 दिंसबर 101वीं जयंती है। इस दिन को अटल बिहारी वाजपेयी की...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵