back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rahul Gandhi On China: केक पर राहुल गांधी का सवाल तो अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- चाइनीज सूप कौन पी रहा था?

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, चीन ने चार हजार किलोमीटर ले लिए, 20 जवान शहीद हो गए, लेकिन विदेश सचिव चीन के राजदूत के साथ केक काट रहे हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर चीन के साथ संबंधों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब चीन ने चार हजार किलोमीटर भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया और 20 जवान शहीद हो गए, तब विदेश सचिव चीन के राजदूत के साथ केक काट रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम और राष्ट्रपति चीन को खत लिख रहे हैं, और यह बात खुद चीन का राजदूत बता रहा है।

Anurag Thakur का पलटवार ‘चाइनीज सूप कौन पी रहा था?’

राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अक्साई चिन किसकी सरकार में चीन के कब्जे में गया? तब ‘हिंदी-चीनी भाई-भाई’ कहा जा रहा था, लेकिन पीठ में छुरा घोंपा गया।” अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से पूछा कि डोकलाम विवाद के समय कौन चीन के अधिकारियों के साथ चाइनीज सूप पी रहा था?

राजीव गांधी फाउंडेशन पर भी उठा सवाल

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि “क्या राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से पैसा नहीं लिया? क्यों लिया गया वो पैसा?” उन्होंने कहा कि डोकलाम विवाद के समय प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री खुद सीमा पर जवानों के साथ खड़े थे और एक इंच जमीन भी पीएम मोदी के कार्यकाल में चीन के हाथ में नहीं गई। राहुल गांधी ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने सरकार से सीधा सवाल किया, “टैरिफ पर आप क्या करने जा रहे हो?

बीजेपी ने अक्साई चिन पर कांग्रेस को घेरा

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के टैरिफ वाले सवाल का जवाब देने के बजाय कांग्रेस के इतिहास पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि “किसकी सरकार के समय अक्साई चिन का इलाका चीन के कब्जे में गया?” उन्होंने यह भी पूछा कि “कौन सा नेता चीन के अधिकारियों के साथ बैठकर सूप पीता रहा? लोकसभा में चीन और टैरिफ को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। राहुल गांधी ने सरकार को चीन और अमेरिका के मुद्दे पर घेरा, जबकि अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को अक्साई चिन, डोकलाम विवाद और राजीव गांधी फाउंडेशन के चीन से संबंधों पर जवाब देने को कहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिशंकर अय्यर का बयान, कहा- राहुल गांधी को INDI गठबंधन छोड़ना चाहिए, ममता दीदी या कोई सीनियर नेता संभालें कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन (INDI)...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...