back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं बीजेपी के कट्टर हिंदूवादी नेता टी राजा सिंह? जिनके इस्‍तीफे के बाद मचा हड़कंप, ऐसा रहा है राजनीति सफर?

तेलंगाना बीजेपी में इस समय हड़कंप मच गया जब बीजेपी के कट्टर हिंदूवादी नेता और विधायक टी राजा सिंह ने अपनी पार्टी से इस्‍तीफे की पेशकश कर दी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । तेलंगाना बीजेपी में इस समय हड़कंप मच गया जब बीजेपी के कट्टर हिंदूवादी नेता और विधायक टी राजा सिंह ने अपनी पार्टी से इस्‍तीफे की पेशकश कर दी। टी राजा सिंह के इस्‍तीफे की खबर पूरे देश में गूंज रही है। तो वही, तेलंगान बीजेपी के लिए इसे किसी राजनीतिक झटके से कम नहीं माना जा रहा है। 

दरअसल, बीजेपी के फायरब्रांड और हिंदुत्ववादी छवि के लिए पहचाने जाने वाले नेता और गोशामहल सीट से विधायक टी राजा सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। टी राजा सिंह ने अपने इस्‍तीफा राज्‍य के बीजेपी अध्यक्ष को सौंपा। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, टी राजा सिंह तेलंगाना बीजेपी चीफ के तौर पर एन रामचंद्र राव के नाम पर पार्टी में सहमति बनी है। पार्टी के इस फैसले के खिलाफ विधायक नाराज थे जिसके चलते उन्‍होने भाजपा से अलग होने का फैसला लिया ओर पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया। 

कौन हैं टी राजा सिंह?

तेलंगान में टी राजा सिंह को टाइगर राजा सिंह के नाम से जाना जाता है। वह अक्‍सर विवादित बयानों चलते सुर्खियों बने रहते है। उनके बयानों पर खूब हंगाम और सियासी बवाल मचा रहता है। टी राजा सिंह तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक है। उनका जन्म 15 अप्रैल 1977 को हैदराबाद के धूलपेट गांव में एक लोधी समुदाय के परिवार में हुआ। वे कट्टर हिंदुत्ववादी विचारों के लिए जाने जाते हैं। 

टी राजा सिंह का राजनीति कॅरियर 

टी राजा सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2009 में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) से की थी। इस दौरान वह ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के सदस्य चुने गए थे। लेकिन उन्‍होने साल 2014 में बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद वह 2014, 2018 और 2023 में गोशामहल विधानसभा सीट विधायक चुने गए। 2018 में वे बीजेपी के एकमात्र विधायक थे, जिन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS, अब BRS) की लहर के बावजूद जीत दर्ज की थी। 

2018 में बीजेपी कर चुकी है निलंबित, फिर लिया था वापस

बता दे कि, टी राजा सिंह अक्‍सर अपने विवादस्‍पद बयान के लिए जाने जाते है। अगस्त 2022 में पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी के कारण बीजेपी ने टी राजा सिंह को निलंबित कर दिया था। इस दौरान उनकी गिरफ्तारी भी हुई। लेकिन अक्टूबर 2023 में उनका निलंबन रद्द ओर उन्हें 2023 तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए गोशामहल से टिकट दिया गया।

क्या टी राजा सिंह अपनी नई पार्टी बनाएंगे?

इस बीच, 30 जून 2025 को एक बार फिर टी राजा सिंह और बीजेपी के बीच मतभेद हुआ है और उन्होंने टी राजा ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। अब देखना ये होगा कि बीजेपी उन्हें फिर से मना पाती है, या फिर टी राजा किसी नई पार्टी का रुख करेंगे। चर्चा ये भी है कि क्या टी राजा सिंह अपनी नई पार्टी बनाएंगे? इन सभी सवालों के जवाब भविष्य में ही मिल पाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

तेलंगाना निकाय चुनाव में वोट नहीं मिले तो कांग्रेस उम्मीदवार ने हार के बाद वापस मांगे प्रेशर कुकर-पैसे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले की अश्वरावपेट नगर पालिका में निकाय चुनाव के दौरान अजीब मामला सामने आया है। वार्ड नंबर...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...