नई दिल्ली, रफ्तार। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राऊ आईएएस स्टडी सर्किल की बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत के मामले में संस्थान के मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार की सुबह बाढ़ग्रस्त बेसमेंट से दो छात्राओं और एक छात्र की लाश मिली थी। अधिकारियों ने अभिषेक गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
1953 से चल रही राऊ आईपीएल कोचिंग
दरअसल, अभिषेक राऊ आईएएस कोचिंग संस्थान के मालिक हैं। यह संस्थान छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करवाता है। 1953 में डॉ. एस. राऊ ने राऊ आईएएस की नींव रखी थी। केंद्रीय बजट पर राऊ आईएएस के सीईओ अभिषेक गुप्ता ने कहा था कि मानव पूंजी निर्माण को सुनिश्चित करने को सही दिशा में घोषणाएं विकसित भारत के साधन और साध्य बनी है।
अब तक क्या कार्रवाई की गई
पुलिस एमसीडी अफसरों द्वारा अभिषेक से नालों से गाद निकलवाने और उनके द्वारा कोचिंग सेंटर को जारी किए गए क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के बारे में पूछताछ कर सकती है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।





