नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गुजरात के नवसारी में एक होटल के कमरे एक लड़की की मौत हो गई। लड़की अपने बायफ्रेंड के साथ कमरे में रुकी थी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बना जिसके बाद लड़की को बहुत ज्यादी ब्लीडिंग होने लगी। हैरान करने वाली बात ये है कि लड़की को मेडिकल हेल्प देने के बजाया उसका बॉयफ्रेंड ऑनलाइन खून रोकने के तरीके सर्च कर रहा था।
बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया
घटना 23 सितंबर की है। फॉरेंसिक जांच में सामने आया है कि संबंध बनाने के दौरान लड़की के वजाइनल टिशूज में चोट लग गई, जिसके चलते खून बहने लगा। इससे दोनों घबरा गए। इसके बाद लड़की का बॉयफ्रेंड इटरनेट पर खून रोकने के तरीके खोजने लगा। दोनों कपड़ से खून रोकने की कोशिश करने लगे। जब लड़की की हालत बिगड़ी तब भी उसने ना एंबुलेंस बुलाया ना उसे अस्पताल लेकर गया।
ब्लीडिंग की वजह से बोहेश हुई लड़की, तब आई बॉयफ्रेंड को अक्ल
लड़की की हालत बिगड़ती गई। उसके बाद वो बेहोश हो गई। जब वो बेगोश हुई तो लड़के ने अपने दोस्त को फोन किया। इसके बाद दोनों उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल गए। फिर वहां से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो गई है।
इंटरनेट जानकारी का एक जरूरी माध्यम है। लेकिन हेल्थ केयर के मामले में इंटरनेट पर निर्भर होना आपकी जान को खतरे में डाल सकता है। ऐसी किसी भी स्थिति में हमेशा सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें और मरीज को उचित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराए।





