back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किशोरी के यौन उत्पीड़न के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

जिले के मेटेली थाने की पुलिस ने 55 साल के एक व्यक्ति को 16 साल की किशोरी के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना मेटेली प्रखंड के चाय बागान इलाके की है।

जलपाईगुड़ी, एजेंसी । जिले के मेटेली थाने की पुलिस ने 55 साल के एक व्यक्ति को 16 साल की किशोरी के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना मेटेली प्रखंड के चाय बागान इलाके की है। आरोपित को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक किशोरी आरोपित को दादू बोलकर बुलाती थी। आरोप है कि पड़ोसी चार साल से किशोरी को दवा देकर उसका यौन शोषण करता था। किशोरी ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

मामला सामने आते ही किशोरी के परिजनों ने गुरुवार रात मेटेली थाने में आरोपित पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को शारीरिक परीक्षण के लिए मालबाजार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...