back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengal News: संदेशखाली मामले में अब मीडिया पर होगा एक्शन, तैयारी में लगी बंगाल पुलिस

Bengal News: उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार को लेकर पश्चिम बंगाल में मचे बवाल के बीच पश्चिम बंगाल पुलिस मीडिया के एक वर्ग के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी कर रही है।

कोलकाता, (हि.स.)। उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार को लेकर पश्चिम बंगाल में मचे बवाल के बीच पश्चिम बंगाल पुलिस मीडिया के एक वर्ग के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी कर रही है।

किसी महिला की ओर से बलात्कार की शिकायत नहीं मिली है

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर बुधवार देर रात पश्चिम बंगाल पुलिस के आधिकारिक हैंडल पर पुलिस की ओर से यह स्पष्ट बता दिया गया कि संदेशखाली मामले में मीडिया का एक वर्ग जान-बूझकर लोगों के बीच भ्रामक जानकारी फैला रहा है। पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि संदेशखाली मामले में राज्य महिला कमीशन की दस सदस्यीय टीम को किसी महिला की ओर से बलात्कार की शिकायत नहीं मिली है।

जो भी शिकायत मिलेगी, वे उसकी जांच कर कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे

पुलिस की ओर से आगे कहा गया है कि संदेशखाली का दौरा करने वाली राष्ट्रीय महिला आयोग के प्रतिनिधियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें भी किसी महिला की ओर से बलात्कार की शिकायत नहीं मिली है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस बात को दोहराया है कि इस मामले में उन्हें जो भी शिकायत मिलेगी, वे उसकी जांच कर कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे। साथ ही अपने एक्स हैंडल पर बंगाल पुलिस ने यह साफ कर दिया कि मीडिया के जिस वर्ग ने संदेशखाली को लेकर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई है, उनके खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई करेंगी।

सटीक और जिम्मेदार मीडिया कवरेज की कमी से चिंतित है

कई एक्स यूजर्स ने राष्ट्रीय महिला आयोग के आधिकारिक एक्स हैंडल के पोस्ट को भी साझा किया है जिसमें साफ लिखा है, ”एनसीडब्ल्यू संदेशखाली मामले में सटीक और जिम्मेदार मीडिया कवरेज की कमी से चिंतित है। हमारी जांच समिति ने पाया कि पश्चिम बंगाल में पीड़ितों को स्थानीय पुलिस द्वारा धमकी दी जा रही है, उन्हें बाहर आने और यौन और शारीरिक उत्पीड़न की घटनाओं की रिपोर्ट करने से रोका जा रहा है।”

बड़ी संख्या में एक्स यूजर्स पश्चिम बंगाल पुलिस की आलोचना कर रहे हैं

उधर बड़ी संख्या में एक्स यूजर्स पश्चिम बंगाल पुलिस की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस संदेशखाली का सच सामने आने से बौखला गई है और इस सच को सामने लाने वालों को कानूनी दांव-पेच में फंसाना चाहती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल चुनाव 2026 के लिए दो सीटों से मैदान में शुभेंदु अधिकारी, जानिए किसे मिला टिकट और किनका कटा पत्ता

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐलान के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵