back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आएंगी CM ममता, विपक्षी एकता के मुद्दे पर हो सकती है बातचीत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न राज्यों में घूम कर गैर भाजपा पार्टियों के प्रमुखों को एक करने में जुटे हुए हैं।

कोलकाता, एजेंसी। आगामी 27 मई को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होनी है। उसमें शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली जाने वाली हैं। राज्य सचिवालय सूत्रों ने बताया है कि उसी बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल समेत गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया है कि वहां बैठक से पहले या बाद में 2024 के लोकसभा चुनाव केन्द्रित विपक्षी एकता को लेकर बैठक हो सकती है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी होंगे शामिल

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न राज्यों में घूम कर गैर भाजपा पार्टियों के प्रमुखों को एक करने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इसी तरह का प्रस्ताव पहले दिया है। इस बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल होंगे, इसलिए सभी की निगाहें टिकी हुई है।

हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की

इसके पहले कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुलाकात की थी और विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर बल दिया था। उसके बाद ओडिशा पहुंची मुख्यमंत्री ममता मे नवीन पटनायक से भी मुलाकात की थी। कुमार स्वामी भी कोलकाता आए थे और ममता से मिले थे। इस बीच नीतीश कुमार भी कोलकाता आकर ममता से मिल चुके हैं। कुमार ने तो ओडिशा जाकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की है। इसके लिए 27 मई को दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद इन नेताओं की अलग बैठक पर निगाहें टिक गई हैं। खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन की वकालत करती रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

ममता बनर्जी ने असम चुनाव के लिए खोले पत्ते, जारी की 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किन सीटों पर किसे मिला टिकट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने उम्मीदवारों...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵