back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुझ पर से होकर गुजरेगा अमर्त्य सेन के घर पर चलने वाला बुलडोजर: ममता

ममता ने कहा कि मशहूर अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को विश्वविद्यालय परेशान कर रहा है। अगर उनके घर बुलडोजर चलता है तो मैं वहां जाकर धरना दूंगी।

कोलकाता, एजेंसी। नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को विश्वभारती विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 15 दिनों के अंदर घर खाली करने का नोटिस दिया है। इसके साथ ही कहा है कि अगर समय पर घर खाली नहीं किया गया तो बल प्रयोग भी किया जा सकता है। सेन पर विश्वविद्यालय की 13 डिसमिल यानी चार कट्ठा पांच धुर जमीन दखल करने का आरोप है।

मशहूर अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को विश्वविद्यालय परेशान कर रहा

बुधवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि अमर्त्य सेन के घर पर अगर बुलडोजर चलता है तो उसे मुझ पर से होकर गुजरना होगा। ममता ने कहा कि मशहूर अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को विश्वविद्यालय परेशान कर रहा है। अगर उनके घर बुलडोजर चलता है तो मैं वहां जाकर धरना दूंगी। देखूंगी कि किसकी शक्ति अधिक है। बुलडोजर की या आम लोगों का। अगर बुलडोजर चलेगा तो हम पर से होकर गुजरना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

ममता बनर्जी ने असम चुनाव के लिए खोले पत्ते, जारी की 17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किन सीटों पर किसे मिला टिकट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने उम्मीदवारों...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵