back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान का खुफिया जासूस भारत में इस बड़ी साजिश को देना वाला था अंजाम, STF ने ऐन मौके पर पकड़ा

एक पुलिस अधिकारी ने झा की गिरफ्तारी के तुरंत बाद कहा, "पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल फोन से तस्वीरें, वीडियोग्राफ और ऑनलाइन चैट जैसी गुप्त जानकारी प्राप्त की गई हैं।

कोलकाता, हि.स.। कोलकाता में गिरफ्तार किया गया पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने का आरोपित भक्त बंशी झा (36) कोलकाता से सटे मशहूर बाली ब्रिज को उड़ाने की योजना बना रहा था। पिछले हफ्ते उसे कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से उससे लगातार पूछताछ हो रही है। इसी दौरान उसके मोबाइल से बाली ब्रिज की तस्वीर मिली है। उससे पूछताछ और उसके निजी मोबाइल फोन के डेटा के आधार पर जांच अधिकारियों को आरोपित की ओर से पाकिस्तान स्थित एक महिला को रेल-पुल और निकटवर्ती मंदिर की तस्वीरें भेजने के बारे में जानकारी मिली है।

आतंकवादी संगठन संचालकों के साथ आदान-प्रदान किए गए

जांच अधिकारियों ने झा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से पाक स्थित आतंकवादी संगठन संचालकों के साथ आदान-प्रदान किए गए संदेशों के बारे में भी जानकारी मिली है, जो दर्शाता है कि आरोपित की जड़ें काफी गहरी हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कथित तौर पर अपने देश की खुफिया एजेंसी के लिए काम करने वाली पाकिस्तानी महिला काफी समय से उसके संपर्क में थी।

खतरनाक गतिविधियों में सीधे शामिल होने के आरोप में किया था गिरफ्तार

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि झा पाकिस्तान गया भी था या वह महिला भारत आई थी। पिछले हफ्ते सहयोगी एजेंसियों के इनपुट के आधार पर एसटीएफ अधिकारियों ने झा को देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक गतिविधियों में सीधे शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे शुक्रवार शाम मध्य कोलकाता के लाल बाजार में कोलकाता पुलिस मुख्यालय में एसटीएफ कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था और लंबी पूछताछ सत्र के बाद 25 अगस्त की शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था।

चैट जैसी गुप्त जानकारी प्राप्त की गई

एक पुलिस अधिकारी ने झा की गिरफ्तारी के तुरंत बाद कहा, “पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल फोन से तस्वीरें, वीडियोग्राफ और ऑनलाइन चैट जैसी गुप्त जानकारी प्राप्त की गई हैं, जिसे आरोपित ने पाकिस्तान के एक संदिग्ध खुफिया ऑपरेटिव को साझा किया था।” पाकिस्तान की जिस खुफिया ऑपरेटिव से आरोपित अक्सर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए चैट करता था, उसकी पहचान आरुषि शर्मा के रूप में हुई है। कोलकाता आने से पहले झा काफी समय तक दिल्ली में रहा था, जहां उसने महत्वपूर्ण रक्षा-प्रतिष्ठानों और छावनियों की तस्वीरें ली थीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है धनबल और बाहुबल...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵