back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हांगकांग जा रहे सऊदी अरब के विमान की कोलकता में हुई आपात लैंडिंग, विंड शील्ड में आई थी दरार

चार क्रू मेंबर्स के साथ सऊदिया का यह मालवाहक विमान शनिवार को जेद्दाह से हांगकांग के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के बाद सामने के शीशे (विंडशील्ड) में दरार नजर आई।

कोलकाता, एजेंसी। हांगकांग जा रहे एक मालवाहक विमान की कोलकाता हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग हुई है। शनिवार सुबह सऊदी अरब एयरलाइंस के मालवाहक विमान के फ्लाई होने के बाद कोलकाता से थोड़ा पहले हवाई सफर के दौरान विमान के सामने के शीशे में दरार नजर आई। इसके बाद विमान की जल्द से जल्द लैंडिंग के लिए कोलकाता हवाईअड्डे पर आपात तैयारियां की गईं। एटीसी की अनुमति के बाद विमान दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट पर सकुशल उतरा।

विंडशील्ड पर आई थी दरार

चार क्रू मेंबर्स के साथ सऊदिया का यह मालवाहक विमान शनिवार को जेद्दाह से हांगकांग के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के बाद सामने के शीशे (विंडशील्ड) में दरार नजर आई। खबर तुरंत कोलकाता हवाई अड्डे पर भेजी गई। शनिवार सुबह 11 बजकर 37 मिनट पर सऊदी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट पर आपात स्थिति घोषित की गई और दोपहर 12:02 बजे विमान हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतरा। इसके बाद हवाईअड्डे पर सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई।

कुछ दिन पहले दुबई जाने वाली फेडेक्स की एक फ्लाइट की हुई थी आपात लैंडिंग

कुछ दिन पहले दुबई जाने वाली फेडेक्स की एक फ्लाइट को इसी तरह से दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि उस वक्त विमान से पक्षी टकराने के कारण उसे दिल्ली में उतारा गया था। उसके बाद विमान की जांच की गई और उसे दुबई के लिए रवाना कर दिया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार का राजनीतिक सफर: चाचा की छाया से आगे बढ़कर महाराष्ट्र की सत्ता पर किया कब्जा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निजी विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵