back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

West Bengal: कूचबिहार में आपस में भिड़े TMC के कार्यकर्ता, हिंसक झड़प में 1 की मौत और 5 घायल

आज एक बार फिर कूचबिहार जिले में दो गुटों की आपस में हिंसक झड़प हो गई। कहा जा रहा है कि TMC के ही दो गुट आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर फायरिंग तक कर दी।

 नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले लगातार हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। आज एक बार फिर कूचबिहार जिले में दो गुटों की आपस में हिंसक झड़प हो गई। कहा जा रहा है कि TMC के ही दो गुट आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर फायरिंग तक कर दी। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए और एक शख्स की मौत हो गई। बता दें कि पंचायत चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को वोटिंग होने वाली है।

एक की मौत और 5 घायल

पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले नामांकन के दौरान पूरे पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह जिले के दिनहाटा के जरीधल्ला में ये हिंसा हुई है, जहां आपस में दो गुट भिड़ गए। इस दौरान गोलीबारी भी हुई, मिली जानकारी के अनुसार 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं, जबकि एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबू हक के रूप में हुई है।

क्या है मामला?

जिले के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि  पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के गीतलदाहा में आज सुबह दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। जानकारी के अनुसार 5 लोगों को गोली लगी है, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान बाबू हक के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अब स्थिति नियंत्रण में है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई शुरु हो चुकी है। सभी पार्टियां न सिर्फ अपनी जीती हुई सीटों को मजबूत कर...
spot_img

Latest Stories

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵