back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आपदा राहत सामग्री वितरित की गई

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर बीते दिनों भीषण बारिश व आकाशीय बिजली से पीड़ित 22/25/28 लाभार्थियों को हाइजेनिक किट एवं तिरपाल वितरित किए गया।

सुलतानपुर – 05/10/2024-जनपद सुलतानपुर को बीते दिनों भीषण बारिश व आकाशीय विधुत प्रवाह (दैवीय आपदा) से जनपद में अत्यधिक जनधन की हानि को देखते हुए हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद सुलतानपुर द्वारा आज़ जनपद के तीन तहसीलों में आज आपदा राहत सामग्री का वितरण कराया गया। जिसमें बल्दीराय तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 22 लाभार्थियों को हाइजेनिक किट एवं तिरपाल वितरित किए गया। माननीय जिलाधिकारी /अध्यक्ष कृतिका ज्योत्स्ना इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी ,पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश चौधरी, चेयरमैन डॉक्टर डी एस मिश्रा ,सचिव जयप्रकाश शुक्ला ,डॉक्टर शाश्वत मिश्रा रवि त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे ।

तहसील कादीपुर में 25 लाभार्थियों को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हाइजीन किट एवं तिरपाल उपजिलाधिकारी कादीपुर, तहसीलदार कादीपुर रेडक्रास के सचिव जयप्रकाश शुक्ला धर्मेंद्र प्रताप, प्रीति साहू,दीपिका सिंह,गोपाल जयसवाल, सिद्धार्थ शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।इसी क्रम में तहसील सदर जनपद सुलतानपुर में 28 लाभार्थियों को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा हाइजीन किट तथा तिरपाल वितरित किया गया सदर तहसील में उपजिलाधिकारी, सदर तहसीलदार , अपर पुलिस अधीक्षक तथा रेड क्रॉस सोसाइटी सुल्तानपुर के आपदा प्रबंधन अध्यक्ष डॉ चंद्रभान सिंह, डॉक्टर इरशाद, प्रीति साहू दीपिका सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵