back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) आवासों को प्रारम्भ।

‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) आवासों को प्रारम्भ कराने हेतु 09 दिसम्बर को नगर पंचायत लम्भुआ में कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन।

सुलतानपुर- 08 दिसम्बर/ परियोजना अधिकारी डूडा संजय सिंह ने अवगत कराया कि निदेशक, राज्य नगरीय विकास अभिकरण, उ0प्र0 लखनऊ के पत्रांक 4206 दिनांक 24 नवम्बर, 2023 के द्वारा निर्देशित किया गया है कि ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के लाभार्थियों के अनारम्भ आवासों को दिनांक 08 से 10 दिसम्बर, 2023 के मध्य अभियान चलाकर मा0 जनप्रतिनिधिगण से भूमि पूजन करा कर लाभार्थियों के आवासों का कार्य प्रारम्भ कराया जाये।

उक्त निर्देश के अनुपालन में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के अनारम्भ आवासों को प्रारम्भ कराने हेतु दिनांक 09 दिसम्बर, 2023 को नगर पंचायत लम्भुआ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम कर लाभार्थियों के आवासों के निर्माण को आरम्भ किया जायेगा तथा कार्यक्रम में लाभार्थियों को आवास स्वीकृत पत्र का वितरण भी किया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत लाभार्थियों को अपने आवास का निर्माण करने हेतु तीन किश्तों में कुल 2.50 लाख की धनराशि अनुदान के रूप में उपलब्ध कराया जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की दिवाली पार्टी में सितारों का मेला, देसी लुक में आईं गौहर खान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने हाल ही में भव्य दिवाली पार्टी का...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵