back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Elections 2024: मेरठ और गाजियाबाद में भाजपा से अरुण गोविल और कुमार विश्वास के नाम की चर्चा तेज

Lok Sabha Elections 2024: मेरठ और गाजियाबाद से भाजपा से अरुण गोविल और कुमार विश्वास को टिकट मिलने की चर्चा चल रही है, तो भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बाहरी और स्थानीय उम्मीदवारों को ही टिकट देने की...

मेरठ, (हि.स.)। मेरठ लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव होना है। अभी तक भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। मेरठ और गाजियाबाद से भाजपा से अरुण गोविल और कुमार विश्वास को टिकट मिलने की चर्चा चल रही है, तो भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बाहरी और स्थानीय उम्मीदवारों को ही टिकट देने की मांग उठ रही है। ऐसे में दोनों ही सीटों पर भाजपा स्थानीय दावेदारों पर ही दांव खेल सकती है।

गाजियाबाद लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार तय करने में भाजपा मुश्किल में

मेरठ और गाजियाबाद लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार तय करने में भाजपा को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ से वर्तमान सांसद राजेंद्र अग्रवाल जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं और इस बार भी टिकट की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। इसके साथ ही कवि कुमार विश्वास और रामायण में श्रीराम की भूमिका निभा चुके अभिनेता अरुण गोविल का नाम भी टिकट के दावेदारों के रूप में लिया जा रहा है। मेरठ से भाजपा का टिकट चाहने वालों में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, विनीत अग्रवाल शारदा, संजीव जैन सिक्का, डॉ. विकास अग्रवाल की दावेदारी भी चल रही है। अभी तक टिकट घोषित नहीं होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी असमंजस की स्थिति है। कार्यकर्ताओं के बीच से स्थानीय नेता को ही भाजपा उम्मीदवार बनाने की मांग भी उठ रही है। ऐसा ही हाल गाजियाबाद लोकसभा सीट का है।

कुमार विश्वास, अरुण गोविल का नाम टिकट के दावेदारों में शामिल

गाजियाबाद से वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह सांसद है और इस बार भी टिकट के प्रबल दावेदार है। यहां से भी कुमार विश्वास, अरुण गोविल, अनिल अग्रवाल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का नाम टिकट के दावेदारों में चल रहा है। 2009 से ही गाजियाबाद से बाहरी नेताओं को टिकट मिलता रहा हैं। 2009 में राजनाथ सिंह यहां से सांसद चुने गए तो 2014 और 2019 में यहां के वोटरों ने जनरल वीके सिंह को रिकॉर्ड मतों से चुनाव जिताकर संसद में भेजा था। अब गाजियाबाद से भी स्थानीय नेता को ही टिकट देने की मांग उठ रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि एक-दो दिन में ही पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...