back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Railways: यात्रीगण ध्यान दें! लखनऊ मण्डल में मरम्मत के चलते इस रुट की 2 ट्रेनें होंगी प्रभावित

Lucknow: उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल ने बताया कि लखनऊ मण्डल (उत्तर रेलवे) के लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या, कैंट-शाहगंज-जाफराबाद रेलखंड में विकास सम्बंधित मरम्मत कार्य दो ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

लखनऊ, हि.स.। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने सोमवार को बताया कि लखनऊ मण्डल (उत्तर रेलवे) के लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या, कैंट-शाहगंज-जाफराबाद रेलखंड में विकास सम्बंधित मरम्मत कार्य दो ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस रूट पर मुरादाबाद मण्डल में संचालित होने वाली दो रेलगाड़ियाें पर 19 जनवरी से 22 जनवरी तक इसका असर पड़ेगा।

रेलवे अधिकारी ने दी जानकारी

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस अपना जेसीओ (यात्रा प्रारंभ से अपने गंतव्य तक का सफर) 20 जनवरी, 21 जनवरी तथा 22 जनवरी को गाड़ी का संचालन प्रारंभिक रेलवे स्टेशन अयोध्या कैंट के स्थान पर सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से किया जायेगा तथा जेसीओ 20 जनवरी, 21 जनवरी तथा 22 जनवरी को परिवर्तित मार्ग सुल्तानपुर-लखनऊ मार्ग से गाड़ी का संचालन किया जायेगा।

नए रुट से चलेगी ट्रेन

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 14206 (दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस) जेसीओ 19 जनवरी, 20 जनवरी तथा 21 जनवरी को परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग से संचालन करते हुए सुल्तानपुर स्टेशन तक ही चलाई जाएगी। उपरोक्त जेसीओ में गाड़ी संख्या 14206 अयोध्या कैंट तक नहीं जाएगी। उपरोक्त जेसीओ में गाड़ी का अंतिम स्टेशन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन होगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵