back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha मिशन 2024 को धार देंगी 8 राज्यों की BJP महिला मोर्चा की पदाधिकारी, वोटरों को साधने को प्रयास शुरू

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले अहम माने जाने वाले राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिला वोटरों को साधने को प्रयास शुरू कर दिया है।

लखनऊ, (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले अहम माने जाने वाले राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिला वोटरों को साधने को प्रयास शुरू कर दिया है। तीन राज्यों में भाजपा को मिली जीत में महिला वोटरों का अहम योगदान रहा है। लखनऊ में राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य की अध्यक्षता में 10 दिसम्बर को आठ राज्यों की महिला पदाधिकारियों का एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ ,बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक शामिल होंगे।

कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को बूथ स्तर तक जिम्मेदारी सौंपना

इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को बूथ स्तर तक जिम्मेदारी सौंपना और पदाधिकारियों को आधी आबादी से अपना संबंध और विकसित कर किस प्रकार लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत दर्ज की जा सके, इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

8 राज्य की महिला कार्यकर्ताओं को कार्यशाला के लिए लखनऊ बुलाया गया है

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पांडेय ने बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की जीत के बाद महिलाओं में उत्साह बढ़ गया है। आधी आबादी के वोटिंग को ध्यान में रखते हुए पार्टी अन्य गतिविधियों का विश्लेषण कर रही है। इसी के तहत 8 राज्य की महिला कार्यकर्ताओं को कार्यशाला के लिए लखनऊ बुलाया गया है।

महिला मोर्चा भी पूरे जोश में है

महिला मोर्चा को प्रशिक्षण देकर बीजेपी जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ेगी और लोकसभा 2024 के चुनाव की पूरी तैयारी करेगी। बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सतर्क है। महिला मोर्चा को प्रशिक्षित करके भाजपा लोकसभा चुनाव में अपने पक्ष में वोट साधने में बहुत हद तक सफल हो सकती है, इसलिए भाजपा बिलकुल भी किसी जगह किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। महिला मोर्चा भी नई जिम्मेदारी पाकर बहुत खुश है। जरूर इसका भाजपा को आगे जाकर फायदा मिलता हुआ दिख रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

संदेशखाली जाकर BJP पर गरजी ममता बनर्जी, कहा- फर्जी खबरें फैलाने के लिए इन लोगों ने बहुत खर्च किया

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संदेशखाली में साल 2024 की शुरुआत में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस(TMC) नेताओं पर यौन उत्पीड़न...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵