back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, एम्स में भी इमरजेंसी सेवाएं रही बाधित

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली के तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया में स्थित बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गया है। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुधांशु ने शनिवार को यह जानकारी दी। डॉ. सुधांशु ने कहा कि अस्पताल में दोपहर दो बजे ऑक्सीजन पूरी तरह से खत्म हो गया है। सरकार से अनुरोध किया है कि उनके अस्पताल को जल्द से जल्द ऑक्सीजन मुहैया कराया जाए। पाइपलाइन में भी ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स (दिल्ली) की आपातकालीन दाखिला भी एक घंटे के लिए बाधित रहा। इस विषय पर एम्स ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि लगभग 100 कोरोनो संक्रमित मरीजों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। ऑक्सीजन की बढ़ती आवश्यकता के कारण ऑक्सीजन पाइपलाइनों का पुनर्गठन किया जा रहा था। इसके कारण इमरजेंसी में मरीजों को भर्ती करने का काम थोड़ी देर के लिए रोका गया था। लेकिन एक घंटे में ही सुविधाएं बहाल कर दी गई थी। बयान में कहा गया कि एम्स के अलग-अलग केन्द्रों में 800 से अधिक रोगियों का भी इलाज किया जा रहा है। इमरजेंसी व आपातकालीन विभाग पूरी तरह से काम कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵