back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कन्नौज : मक्का के खेत में पानी लगाने गए किसान की करंट लगने से हुई मौत

कन्नौज सदर कोतवाली के पुलिस लाइन स्थित मक्के के खेत में सोमवार की सुबह पानी लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।

कन्नौज, एजेंसी । कन्नौज सदर कोतवाली के पुलिस लाइन स्थित मक्के के खेत में सोमवार की सुबह पानी लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।

कन्नौज सदर कोतवाली के पुलिस लाइन स्थित मक्के के खेत में शेखना निवासी नजमुद्दीन उर्फ मुन्ना दुकानदार सोमवार की सुबह अपने मक्के की खेत में ट्यूबवेल से पानी लगाने के लिए गया। नजमुद्दीन खेत के पड़ोस में ही परवेज का ट्यूबवेल और खेत है। परवेज ने अपने खेतों के चारों तरफ आवारा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए कटीले तार लगा रखे हैं। उसमें वह रात को करंट सप्लाई कर देता था। सोमवार की सुबह जब नजमुद्दीन उर्फ मुन्ना अपने मक्के की खेत में पानी लगाने के लिए गया तो वह परवेज के खेतों में लगे तार से चिपक गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उस वक्त ट्यूबवेल मालिक परवेज खेत पर ही मौजूद था। मुन्ना को करंट लगते देखकर परवेज मौके से फरार हो गया। वही नजमुद्दीन के परिजनों ने परवेज पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर परवेज ने सुबह तारों से करंट हटा दिया होता तो नजमुद्दीन की मौत नहीं होती। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, SIR पर सांसद–विधायकों की कम सक्रियता से संघ नाराज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संगठन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पिछले करीब एक साल से टल रहा...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵