back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mandir: 22 जनवरी को महिला सशक्तिकरण का दिखेगा हूनर, गाय के गोबर से बने स्मृति चिह्न किये जाएंगे भेंट

Jalaun: 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अतिथियों को देने के लिए गाय के गोबर से स्मृति चिह्न बनाया गया है। जिसे महिलाओं ने बेहद प्रेम, सद्भाव से तैयार किया है।

जालौन, हि.स.। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के हर हिस्से से रामभक्त कुछ न कुछ अपना योगदान देने को आतुर हैं। जालौन के महिला समूहों की एक टोली ने अतिथियों को देने के लिए गाय के गोबर से स्मृति चिह्न बनाया है, जिसे अतिथियों एवं साधु-संतों को स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया जायेगा।

स्मृति चिह्न को जालौन की महिला समूहों ने किया तैयार

इस स्मृति चिह्न को जालौन की महिला समूहों ने तैयार किया है। प्रत्येक स्मृति चिह्न बनाने में समूह का साढ़े 450 रुपये का खर्च आया। योगी सरकार भी गोबर से बने उत्पादों को खूब बढ़ावा दे रही है। यह 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में साफ तौर पर देखने को मिलेगा।

जिला प्रशासन ने स्मृति चिह्न बनाने का दिया ऑर्डर

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में कई मठों-मंदिरों के साधु संतों व मेहमान पहुंच रहे हैं, उनको सम्मान स्वरूप देने के लिए जालौन के उरई में 1000 रामजन्म भूमि स्मृति चिह्न तैयार करने का आर्डर जिला प्रशासन की ओर से दिया गया। यह काम महिला समूह का संचालन करने वाली गिरजा महिला बाल विकास सेवा संस्थान को मिला। संचालिका गिरजा ने बताया कि आर्डर मिलने के बाद तुरंत काम शुरू किया, अभी तक 1000 (एक हज़ार) से अधिक हूबहू अयोध्या रामजन्म भूमि की तरह स्मृति चिह्न बनाकर अयोध्या भेजा जा चुका है।

100 स्मृति चिन्ह भेंजे निःशुल्क

उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि इस स्मृति चिह्न को गाय के गोबर से तैयार किया गया। इसे तैयार करने में 20 दिन का समय लगा, जबकि एक स्मृति चिन्ह पर खर्च 450 रुपये आया है। संचालिका के अनुसार वैसे तो अयोध्या से 1000 का आर्डर मिला था, लेकिन राम का काज होने से उन्होंने भी समूह की तरफ से 100 अतिरिक्त स्मृति चिन्ह निःशुल्क भेंजे है। उसका कोई पेमेंट नहीं लिया गया। महिलाओं ने बताया कि यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि राम मंदिर का स्मृति चिह्न बनाने का मौका हम लोगों को मिला।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵