back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाज़ियाबाद में रेसिडेंट्स और सोसाइटी AOA समिति में सोसाइटी की लिफ्ट्स की मेंटेनेंस को लेकर तकरार

Rishabh Cloud 9 सोसाइटी इंदिरापुरम में लिफ्ट्स की हालत खराब और सोसाइटी की AOA समिति कर रही है नज़रअंदाज़

रफ्त्तार डेस्क गाज़ियाबाद: गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम – अहिंसा खंड २ स्थित Rishabh Cloud 9 सोसाइटी में रेसिडेंड और AOA समिति में तकरार का मामला सामने आया है, जहां सोसाइटी में रहने वालों की मांग है की सोसाइटी के टावर A में लगी लिफ्ट्स बहुत पुरानी हो चुकी है और आये दिन खराब होती रहती है, तो इन्हे या तो बदल दिया जाए या इनको नए पार्ट्स के साथ ठीक कराया जाए। पर AOA के अधिकारी इस मांग को पूरी तरह से नकार रहे हैं और टावर A को कोई भी पैसा लिफ्ट ठीक करने के लिए आबंटन करने से कर रहा है।

सूत्रों के हवाले से पता चला है, ऋषभ क्लाउड 9 जो की अहिंसा खंड २ इन्दिरपुरम में है, विगत 14 वर्षों से इसमें टावर ए कें निवासी रह रहें हैं ! बिल्डर द्वारा ओटिस कम्पनी की 2 लिफ्ट इस टावर में लगायी गई है, जिनकी हालत अब बहुत जर्जर हो गई हैं और आये दिन टावर ए में लिफ्ट के हादसें होते रहते हैं i टावर A के निवासियों के अनुसार इसकी जानकारी एओए(AOA) को समय समय पर अवगत कराया गया हैं जिसे वर्तमान के एओएए ने ठीक करवाने से साफ़ मना कर दिया है I

यहाँ गौरतलब है की टावर A के अलावा भी 8 और टावर हैं ! एओए वर्तमान में २ रूपये प्रति स्क्वायर फ़ीट मैंटेनस सभी फ्लैट से चार्ज करती है, जबकि टोटल ९ टॉवेरो में से क्षेत्रफल के हिसाब से २ रूपये प्रति स्क्वायर फ़ीट के हिसाब से ए टावर सबसे ज्यादा मेंटेनेंस प्रति महीने देता आ रहा है, लेकिन एओए कोई भी जिम्मेवारी लेने को तैयार नहीं है। वर्तमान एओए अध्यक्ष का कहना है की ए टावर की मेंटेनेंस की जिम्मेवारी एओए की नहीं है और ए टावर में अगर कुछ भी दिक्कत होती है तो उसका खर्च ए टावर के निवासी ही देंगे, एओए मेंटेनेंस के लिए कोई पैसा नहीं देगा।अगर जल्दी ही लिफ्टों की समस्या का निस्तारण नहीं किया तो जल्दी ही कोई बड़ा हादसा होने की सम्भावना बानी हुई है।

यहाँ कुछ मूलभूत जरुरी चीज़ें जो की यूपी लिफ्ट एक्ट के अनुसार लिफ्टों में इमरजेंसी रेस्क्यू डिवाइस, यूपीएस, इण्टरकॉम को होना बहुत जरूरी है वो भी टावर A की दोनों लिफ्टों में मिसिंग है और एओए ने जिम्मेवारी लेने से साफ़ मना कर दिया है। एओए कमिटी का कहना है की अगर ए टावर के लोगो ने मेंटेनेंस देना बंद किया तो ए टावर में रहने वाले ११२ फ्लैट्स का बिजली और पानी बंद कर देंगे, लेकिन मेंटेनेंस के लिए ए टावर के रख रखाव पर एओए कोई पैसा खर्च नहीं करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में कांग्रेस की सियासी हलचल, 17 रैलियों से सपा पर दबाव बना रही है कांग्रेस?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस फिर सक्रिय हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में छह सीटों की जीत ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...