back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल की न्याय यात्रा पर अखिलेश बयान, कहा-पहले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा होगा तो शामिल होंगे सभी दल

Bharat Jodo Nyay Yatra: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इंडिया गठबंधन के लिए नहीं है।

बलिया, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इंडिया गठबंधन के लिए नहीं है। यह सिर्फ कांग्रेस की यात्रा है। कहा कि यात्रा से पहले टिकट का बंटवारा हो जाता तो गठबंधन के सभी दल शामिल होते।

यात्रा इंडिया गठबंधन की नहीं है- अखिलेश

सपा के दिवंगत जिलाध्यक्ष स्व राजमंगल यादव के घर शनिवार को शोक जताने के बाद सपा के जिला सचिव रहे राजेन्द्र पांडेय के घर शोकसभा में पहुंचे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा कि यह यात्रा इंडिया गठबंधन की नहीं है। यह यात्रा अभी कांग्रेस की है।

यात्रा गुजरने वाले राज्यों में पहले होगा सीट बंटवारा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार का जिक्र करते हुए बोले, यात्रा हो अच्छी बात है। उम्मीद करते हैं कि जिन प्रदेशों से होकर यात्रा गुजरने वाली है,वहां सीटों का बंटवारा हो जाएगा। कहा कि सभी दल चाहते हैं कि यात्रा से पहले टिकट बंटवारा हो। सीट बंटवारा हो तो यात्रा में भी बहुत से लोग अपने आप सहयोग करने निकल पड़ेंगे। क्योंकि जो प्रत्याशी चुनाव लड़ने वाला होगा पूरी जिम्मेदारी से वह साथ दिखाई देगा। अखिलेश यादव ने गाजीपुर के बसपा सांसद अफजल अंसारी को लेकर संकेत दिया कि वे गजीपुर से समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵