back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अयोध्या : सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा शुरू

डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एनईपी परास्नातक व स्नातक की वार्षिक परीक्षा 464 केन्द्रों पर दो पालियों में सीसीटीवी कैमरे की कड़ी निगरानी में शनिवार को शुरू हुई।

अयोध्या,एजेंसी । डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एनईपी परास्नातक व स्नातक की वार्षिक परीक्षा 464 केन्द्रों पर दो पालियों में सीसीटीवी कैमरे की कड़ी निगरानी में शनिवार को शुरू हुई। विश्वविद्यालय परीक्षा के पहले दिन शनिवार को दोनों पालियों में 61 हजार 997 परीक्षार्थियों के सापेक्ष दो हजार 999 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देश पर सचलदल द्वारा कुल पांच जनपदों के 36 परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिनमें प्रथम पाली की परीक्षा में रोहित मेमोरियल महाविद्यालय छापड़, सुल्तानपुर में संघन तलाशी के दौरान एक छात्र नकल करते हुए धरा गया।

वहीं विश्वविद्यालय की परीक्षा को शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा नियंत्रक उमानाथ द्वारा विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से परीक्षा केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरे के संचालन की पड़ताल की गई। सभी केन्द्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा पारदर्शितापूर्ण होते हुए पाई गई। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परास्नातक व स्नातक की वार्षिक परीक्षा दो पालियों में सीसीटीवी कैमरे की कड़ी निगरानी में कराई जा रही है।

प्रथम पाली की एनईपी परीक्षा प्रातः 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा 2 से 4 बजे तक कराई गई। वहीं स्नातक वार्षिक परीक्षा प्रातः 9ः30 बजे से 12ः30 तक व द्वितीय पाली की परीक्षा 2 से 5 बजे तक कराई गई।

विश्वविद्यालय के कुल छह सचलदल द्वारा बाराबंकी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, गोण्डा, अयोध्या के 36 परीक्षा केन्द्रों की सघन तलाशी की गई। जिनमें एक छात्र प्रथम पाली की परीक्षा में नकल करते हुुए पकड़ गया। परीक्षा की शुचिता को बनाये रखने के लिए केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरे को विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम एवं उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय लखनऊ से जोड़ा दिया गया है। इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक द्वारा दोनों पालियों की परीक्षा का कंट्रोल रूम से निगरानी की गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

अयोध्या के संतों ने हनी सिंह के विवादित बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- वे समाज के लिए कलंक हैं

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मशहूर सिंगर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। हाल ही में दिल्ली में अपने...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵