back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इटावा में BJP की महिला नेत्री के साथ मारपीट करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ FIR

रामलीला रोड पर देर शाम भाजपा नेत्री आकांक्षा गुप्ता के घर में दो महिलाओं समेत सात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट कर सामान के साथ तोड़फोड़ की थी।

इटावा, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता के घर में दो महिलाओं समेत सात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट कर सामान तोड़फोड़ करने की घटना की। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

अज्ञात बदमाशों ने ने की मारमीट

उल्लेखनीय है कि बीते 2 दिन पूर्व थाना कोतवाली इलाके के रामलीला रोड पर देर शाम भाजपा नेत्री आकांक्षा गुप्ता के घर में दो महिलाओं समेत सात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट कर सामान के साथ तोड़फोड़ की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसपी सिटी तथा थाना कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

मारपीट भाजपा नेताओं के द्वारा ही किए जाने का आरोप लगाया

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ज्योति गुप्ता के पति कुलदीप गुप्ता ने महिला नेत्री आकांक्षा गुप्ता की पिटाई भाजपा नेताओं के द्वारा ही किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महिला नेत्री ने उनकी पत्नी ज्योति गुप्ता के लिए मतदाताओं के बीच वोट मांगने का काम किया था, जिससे नाराज होकर भाजपा के नेताओं ने उन्हें घर में घुसकर मारा पीटा है।

पुलिस को लिखित शिकायत पत्र दिया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला रोड पर स्थित महिला नेत्री आकांक्षा गुप्ता के घर में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद महिला नेत्री ने बदमाशों द्वारा मारपीट और लूटपाट की वारदात का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत पत्र दिया गया। पुलिस की जांच पड़ताल में मारपीट की घटना सही पाए जाने पर पुलिस में दो महिलाओं समेत सात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़िता महिला नेत्री आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि 2 दिन पूर्व दो महिलाओं समेत सात अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में उनके साथ मारपीट कर सामान के साथ तोड़फोड़ की थी, इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP में बढ़ सकती है MLAs की संख्या! 403 नहीं 605 सीटों पर चुनाव की चर्चा, जानिए क्यों हो रही है सीटें बढ़ाने की...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खबर है...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵