back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP: संभल में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन सतर्क, चप्पे-चप्पे पर अभेद सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए बवाल के बाद आज शुक्रवार को जुमे की नमाज होगी। जिसे लेकर प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्‍क। उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए बवाल के बाद आज शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की जाएगी। जिसे लेकर प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नमाज से पहले डीएम-एसपी की अगुवाई में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला गया । इसके साथ ही लोगों से जामा मस्जिद में भीड़ नहीं लगाने और नमाज के बाद शांतिपूर्ण तरीके से घर जाने की प्रशासन ने अपील की है। दूसरी ओर जामा मस्जिद के सर्वे के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

बता दें कि संभल की जामा मस्जिद की प्रबंधन समिति द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में सर्वेक्षण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। समिति ने तर्क दिया कि इस तरह के सर्वेक्षण सांप्रदायिक तनाव को बढ़ा सकते हैं और देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को कमजोर कर सकते हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में भी शुक्रवार को संभल की शाही जामा मस्जिद पर सर्वे के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई होगी। इस याचिका में 19 नवंबर को जिला अदालत द्वारा दिए गए सर्वे के आदेश को चुनौती दी गई है। गौरतलब है कि संभल जिले की शाही जामा मस्जिद को लेकर 19 नवंबर 2024 को कोर्ट ने आदेश दिया था कि मस्जिद का सर्वे किया जाये। 

70 मजिस्ट्रेटों की लगाई ड्यूटी 

हाल ही में हुई हिंसा और उसके बाद जारी तनाव की स्थिति के बीच आज जुमे की नमाज अदा की जायेगी। पुलिस इसको लेकर मुस्तैद है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जुमे की नमाज को लेकर 70 मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस के द्वारा चिह्नित स्थानों पर पुलिस अधिकारियों के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। 24 नवंबर की तरह हिंसा और उपद्रव न हो इसलिए इस तरह के इंतज़ाम किए गए हैं। जुमे की नमाज को लेकर पूरे वेस्ट यूपी में भी अलर्ट जारी करने के साथ दंगा नियंत्रण प्लान भी लागू कर दिया गया है। आज की नमाज को लेकर सभी शहरों और कस्बों में पुलिस के बड़े अधिकारियों को तैनात रहने के लिए कहा गया है। 

सुरक्षा बलों की तैनाती, इंटरनेट सेवाएं रहेंगी अस्थाई रूप से बंद

15 कंपनियां पीएसी और 2 कंपनियां आरएएफ तैनात की गई है। 10 जिलों की पुलिस और महिला पुलिस बल सक्रिय और दंगा निरोधी दस्ते की टीम विशेष निगरानी पर हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से हर संवेदनशील क्षेत्र पर नजर है.पुलिसकर्मी बॉडी कैमरों के साथ तैनात हैं. इलाके में धारा 163 बीएनएस लागू किया गया । जिसके अंतर्गत चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है। इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से बंद और जामा मस्जिद के बाहर नमाज की अनुमति नहीं, केवल मस्जिद के अंदर इबादत की अनुमति है। इसके अलावा जामा मस्जिद के अंदर केवल स्थानीय लोगों को प्रवेश की अनुमति है। सभी दरवाजों पर मेटल डिटेक्टर और पुलिसकर्मी छतों पर तैनात हैं। पुलिस ने 50 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

‘ईरान के लिए इतना दर्द है तो वहीं चले जाओ…’ संभल के CO की चेतावनी पर भड़के कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले में त्योहारों से पहले प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵