back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीमा हैदर को लेकर साक्षी महाराज का बयान, कहा- केंद्र करें गहनता से जांच, कहीं इस प्रेम में कोई साजिश तो नहीं

PUBG Love Story: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है।

उन्नाव, हि.स.। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार से इस मामले की गहनता से जांच कराने का अनुरोध किया है।

इस प्रेम में कहीं कोई साजिश तो नहीं

गदनखेड़ा स्थित अपने आवास पर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने कहा कि सीमा हैदर की स्थिति कई आशंकाओं को जन्म देती है। वह चार बच्चों की मां है। बलूच की रहने वाली है। पांचवी पास है, लेकिन फराटेदार हिंदी व अंग्रेजी बोलती है। अच्छे-अच्छे नेता जो जवाब नहीं दे सकते हैं, वह ऐसे जवाब पत्रकारों को आसानी से दे रही है।
उन्होंने कहा कि कई बार लगता है कि इस प्रेम में कहीं कोई साजिश तो नहीं है। सांसद ने जांच एजेंसियों की इस मामले में अच्छी तरह से जांच करने की अपेक्षा जाहिर की है। कहा कि एजेंसियां देंखे कि यह सच्चा प्यार है या कुछ और है।

बच्चों पर उनके पति का हक है

वहीं देवबंद के मौलाना पर भी साक्षी महाराज ने पलटवार किया है। जामिया फातिमा जहरा एंग्लो अरबिंक देवबंद के मौलाना हक कासमी ने कहा था कि शरीयत के अनुसार सीमा अब मुसलमान नहीं रही, लेकिन उनके बच्चों पर उनके पति का हक है। इस पर सांसद ने कहा कि शरीयत को भारत नहीं मानता है। भारत संविधान से चलता है। देवबंद के उलेमा तो शरीयत के पक्ष में हैं ही, उसी के अनुसार अपने मजहब को आगे बढ़ाते हैं।

महागठबंधन की तैयारियों पर साक्षी महाराज ने कसा तंज

यूसीसी, जमीयत उलेमा हिंद, मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड पर साक्षी महाराज ने कहा कि बहुत से ऐसे देश हैं जहां पर यूसीसी लागू है। यूसीसी संविधान का तकाजा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है। विपक्ष की महागठबंधन की तैयारियों पर साक्षी महाराज ने तंज कसते हुए कहा कि यह मोदी का खौफ है कि विभिन्न विचारधारा के लोग जो कभी इक्ठठे हो ही नहीं सकते, वह एकत्रित हो रहे हैं। दावा किया कि मोदी सारे विश्व में छाए हुए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा 350 सीटें लाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵