back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: अयोध्या में श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राम मन्दिर निर्माण से पहले शुरू होगी विमानों की लैंडिंग

Ayodhya News: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मानें तो दिल्ली और मुंबई से हवाई यात्रा वर्ष-2023 के पहले ही शुरू हो जायेगी। इसे ध्यान में रखकर सभी कार्यो को तेजी से किया जा रहा है।

अयोध्या, हिन्दुस्थान समाचार। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है, इससे जुड़े सभी कार्यो को अक्टूबर, 2023 तक पूर्ण करने के लिए संबंधित कम्पनियों को निर्देशित किया गया है। तो वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कामों में भी तेजी लायी गई है। यह एयरपोर्ट अंदर से बाहर तक श्रीराम मंदिर के साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्तव का अहसास भी कराएगा।

लाइसेंसिंग का मानक पूरा करने में जुट गई

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मानें तो दिल्ली और मुंबई से हवाई यात्रा वर्ष-2023 के पहले ही शुरू हो जायेगी। इसे ध्यान में रखकर सभी कार्यो को तेजी से किया जा रहा है। एयरपोर्ट के फ़ेज वन का काम पूरा होने वाला है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया निर्माण कार्यों के साथ ही उड़ान के लिए लाइसेंसिंग का मानक पूरा करने में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो उड़ान अक्तूबर में शुरू हो सकती है। पहली उड़ान एटीआर-72 जहाज से शुरू होने की संभावना है। श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी 2024 में होना तय है।

रन-वे का 90 फीसदी काम पूरा

एयरपोर्ट के कार्यवाहक डायरेक्टर वी. एस. कुशवाहा ने बताया कि नवम्बर महीने तक घरेलू फ्लाइट शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट में रनवे, पॉवर ट्रांसमिशन का काम तेज़ी से पूरा हो रहा है।उन्होंने बताया कि अब तक उड़ान के लिए महत्वपूर्ण रन-वे का लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर बनकर तैयार है। यात्रियों के लिए टर्मिंनल बिल्डिंग का लगभग 76 फीसदी काम पूरा हो गया है।

सुरक्षा के मद्देनजर बाउंड्रीवॉल का हो रहा है निर्माण

सुरक्षा के मद्देनजर बाउंड्रीवॉल का निर्माण अंतिम चरण में है। सख्त सुरक्षा के लिए इस पर कटीले तार लगाए जा रहे हैं। आइसोलेशन-वे, दो टैक्सी-वे और तीन एयरबसों की पार्किंग के लिए पार्किंग का एप्रन भी बन गया है।

पूरे कराए जा रहे लाइसेंसिंग के मानक

एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि एयरपोर्ट के सिविल, इलेक्ट्रिकल और आईटी जैसे कार्य जुलाई से अगस्त के बीच पूरे हो जाएंगे। इसके बाद उड़ान के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया होती है। अगस्त तक कार्यों के पूरा होने के बाद जिला प्रशासन के सहयोग से महीने भर में लाइसेंस मिल जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद उड़ान शुरू हो जाएगी।

जिलाधिकारी ने भी किया निरीक्षण

एयरपोर्ट का जिलाधिकारी नितीश कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट के तीनों फेज के लिए भूमि अर्जन का 97 फीसद कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष भूमि के अर्जन का भी कार्य 15 जुलाई तक कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फेज-वन के संचालन के साथ ही यहां पर नाइट लैंडिंग की सुविधा के साथ कोहरे में भी विमानों के लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

मौत को छूकर निकले 161 यात्री! IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की रनवे पर हाई अलर्ट के बीच कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रही IndiGo की...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵