back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Elections 2024: सांसद दानिश अली ने थामा मिला कांग्रेस का हाथ, मायावती ने BSP से कर दिया था बाहर

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के अमरोहा लोकसभा सांसद दानिश अली ने राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए बड़ी सियासी खबर सामने आई है। इस खबर के अनुसार आज कांग्रेस को उत्तर प्रदेश से भी एक खास चेहरा मिल गया है। कभी बहुजन समाज पार्टी के सदस्य रहे दानिश अली ने आज बुधवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। अमरोहा लोकसभा सांसद दानिश अली ने राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही बिहार से भी कांग्रेस के लिए बड़ी खबर समने आई है। जहां बिहार में जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय भी कांग्रेस में करने का ऐलान किया है। अब वो पूर्णिया से लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।

गरीब, वंचित, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने का वक्त- दानिश अली

आपको बता दें कि कांग्रेस मीडिया के प्रमुख पवन खेड़ा की मौजूदगी में दानिश अली कांग्रेस में शामिल हुए। पवन खेड़ा ने गुलदस्ता देकर यूपी के खास राजनीतिक चेहरे को अपनी पार्टी में शामिल किया है। दानिश अली ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि आज देश के जो हालात हैं, वो किसी से छिपी नहीं है, एक तरफ विभाजनकारी शक्तियां हैं। और दूसरी तरफ देश के गरीब, वंचित, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले लोग हैं। आज हम एक दोराहे पर खड़े हैं, जहां से हम इस तरफ या उस तरफ जाने का फैसला ले सकते है। आज मेरे फैसला लेने का वक्त आ गया है। हमें विभाजनकारी शक्तियों से लड़ना है। लेकिन इनसे लड़ने के लिए कुछ अड़चनें आ रही थी। इसलिए मैंने ये फैसला लिया है और कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

मैं बहुत गहन चिंतन के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं- कुंवर दानिश अली

गौरतलब है कि कुंवर दानिश अली कभी बहुजन समाज पार्टी का अहम हिस्सा थे। दिसंबर 2023 में बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते दानिश अली को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। दानिश अली मायावती की पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक थे। संसद में कांग्रेस से बढ़ती नजदीकियों को उनके निष्कासन का कारण माना जा रहा था। अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से मेरी लगातार बात हो रहती थी। मैं बहुत गहन चिंतन के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा हुं। देश की मौजूदा स्थिति को देखकर मेरे पास यही विकल्प था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगा ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵