back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मायावती ने बनाई निकाय चुनाव में प्रचार-प्रसार से दूरी, प्रदेश अध्यक्ष के लिए बढ़ी चुनौती

पार्टी जिस रणनीति के साथ चुनाव में उतरी थी, उसका उन्हें फायदा जरूर हुआ होगा, लेकिन मायावती के चुनावी मैदान में प्रचार न करने का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर प्रचार शुरू कर दिया है। इस बीच राजनीतिक गलियारों से खबर आ रही है कि बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने चुनाव प्रचार से खुद को दूर कर लिया है। जिससे अब अन्य दलों के नेताओं को सीधा फायदा होने वाला है।

बसपा ने इस बार अधिकांश सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे

राजनैतिक विशेषज्ञों का मानना है कि कभी नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने वाली बसपा दूसरी बार निकाय चुनाव मैदान में उतरी हैं। बसपा ने इस बार अधिकांश सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी जिस रणनीति के साथ चुनाव में उतरी थी, उसका उन्हें फायदा जरूर हुआ होगा, लेकिन मायावती के चुनावी मैदान में प्रचार न करने का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। साथ ही भाजपा अपने कार्यकाल में किए गए कामों को लेकर हर तबके तक पहुंच रही है, जिसका फायदा पार्टी को मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के लिए यह निकाय चुनाव चुनौतियों से भरा

सूत्रों के मुताबिक इस बार निकाय चुनाव में प्रचार नहीं करने के मायावती के फैसले का सपा भी सीधा फायदा उठा सकती है। इसके पीछे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी सपा के साथ हर जगह नजर आ रहे हैं, इस वजह से सपा की कोशिश सफल होने की संभावना अधिक है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के लिए यह निकाय चुनाव चुनौतियों से भरा है। क्योंकि इस बार पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर और कोआर्डिनेटरों की होगी। बसपा इस चुनाव को आगामी लोकसभा-2024 की तैयारी मान रही है। इसके नतीजों के आधार पर पार्टी आगे की रणनीति बनाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵