back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- पर्यावरण से बंद हो खिलवाड़

मुख्यमंत्री ने कहा वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने वन महोत्सव शुरू किया है। पिछले छह साल में 135 करोड़ पौधे रोपे गए हैं।

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तनमंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। ग्लोबल वार्मिंग पर इसका काफी असर पड़ा है। योगी ने कहा आज जलवायु परिवर्तन से कई देश प्रभावित हैं। इससे किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया को नेतृत्व दे रहा है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में एक समय पर्याप्त वनाच्छादन था। आबादी बढ़ने के साथ वन क्षेत्र कम होता गया।

वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए शुरू हुआ वन महोत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने वन महोत्सव शुरू किया है। पिछले छह साल में 135 करोड़ पौधे रोपे गए हैं। इससे वनाच्छादन बढ़ा है। आमजन के मन में भी यह भाव बढ़ा है कि पेड़ काटना नहीं है बल्कि पौधरोपण करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण के लिए अनेक अभियान देश में शुरू किए हैं। आठ हजार से अधिक अमृत सरोवर उत्तर प्रदेश में बन रहे हैं। वन विभाग ने भी जल संरक्षण के प्रयास तेज किए हैं। हमें पुराने वृक्षों को विरासत वृक्ष के रूप में मान्यता देकर उनका संरक्षण करना है।

धरती और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यावरण को बचाने की आज महती आवश्यकता है। धरती और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। धरती हमारी माता है। हम इसके पुत्र हैं। इस दायित्व के साथ हमें आगे बढ़ना होगा। ग्रीन एनर्जी को प्रमोट करना होगा। अब नमामि गंगे के प्रयास के परिणाम दिखने शुरू हो गए हैं। गो आधारित खेती से गोमाता की भी रक्षा होगी और धरती माता की भी रक्षा होगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ.अरुण कुमार सक्सेना व वन राज्यमंत्री केपी मलिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...