back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मऊ को अपराध व आतंक की धरती बनाने वाले आज हैं व्हीलचेयर पर : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुआ-बबुआ (बसपा-सपा) की सरकार में भ्रष्ट और माफिया अपराधियों को अपना संरक्षण देकर अराजकता फैलाने का लाइसेंस दे दिया गया।

मऊ, एजेंसी। जिन लोगों ने मऊ की कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर बैठा दिया था, आज हमने उन्हें व्हीलचेयर (मुख्तार अंसारी) पर बैठने को विवश कर दिया है। मऊ की यह क्रांतिकारी धरती ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रही है। पंडित श्याम नारायण पाण्डेय के साथ ही माता तमसा की पवित्र नगरी को कुछ लोगों ने अपराध व आतंक की भूमि बना दिया था। इसकी पहचान ऋषि-मुनियों की तपोभूमि के स्थान पर कर्फ्यू नगरी के रूप में होने लगी थी। जिसे आज हमने पुनः विकास के मार्ग पर ला दिया है। नगर निकाय के चुनाव में आप द्वारा भाजपा को दिया गया समर्थन विकास की नई इबारत लिखेगा।

खुद ह्वीलचेयर पर बैठ गए

योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहाकि स्वामी सहजानंद सरस्वती, विकास पुरुष कल्पनाथ राय की प्रगतिशील सोच वाली इस पवित्र भूमि की पहचान इसकी सांस्कृतिक व धार्मिक गतिविधियों से होती रही है। लेकिन बीच के कालखंड में इस जनपद की पहचान को बदलकर बुआ (मायावती) और बबुआ(अखिलेश) की पार्टी ने इस क्रांति भूमि को कर्फ्यू भूमि बना दिया था। स्थिति यह हो गई कि कुछ लोगों को अराजकता पैदा करने का लाइसेंस बांट दिया गया। इससे बड़ी विडंबना क्या होगी कि इस नगर में पवित्र सांस्कृतिक धार्मिक गतिविधि रामलीला को प्रतिबंधित कर दिया गया। रामलीला बीच में ही रोक दिया गया। कुल मिलाकर यह जनपद अपनी पहचान का मोहताज हो गया। लेकिन आप सभी द्वारा प्रदेश में और केंद्र में हमारी सरकार बनाकर यह स्थिति बना दिए की जो लोग कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाए थे, आज खुद ह्वीलचेयर पर बैठ गए हैं।

सरकार की सेहत पर कोई असर पड़ने वाला

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुआ-बबुआ(बसपा-सपा) की सरकार में भ्रष्ट और माफिया अपराधियों को अपना संरक्षण देकर अराजकता फैलाने का लाइसेंस दे दिया गया। युवाओं के हाथ में तमंचा देकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता। वही हमारी सरकार में हमने युवाओं के हाथ में टेबलेट देने का काम किया। उन्होंने कहाकि मैं जानता हूं इस निकाय चुनाव से सरकार नहीं बनती और न हीं सरकार की सेहत पर कोई असर पड़ने वाला है। लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि चुनाव से जनता की सेहत पर काफी असर पड़ता है। विकास का पैसा जो जनता के विकास के लिए आता है, यह आपके नगरीय निकाय व्यवस्था के तहत ही पहुंच पाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵