back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: भाजपा के मिशन 80 पर ऑपरेशन विजय के लिए प्रदेश में 70 प्रतिशत अध्यक्षों की कुर्सी जाना तय

UP News: पहला बिंदु बीते वर्ष संपन्न हुए विधानसभा चुनाव और इस वर्ष संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाले जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची तैयार है।

मुरादाबाद हि.स.। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिशन 80 पर ऑपरेशन विजय के लिए प्रदेशभर में 70 प्रतिशत जिला व महानगर अध्यक्ष की कुर्सियों पर परिवर्तन करेगी। इस मामले में तीन बिंदुओं को आधार मानकर पदाधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है। जुलाई माह के अंत तक अध्यक्ष बदलने और नए अध्यक्षों को रखने का काम पूर्ण हो जाएगा।

इस पर भी पार्टी ने रिपोर्ट जुटाई

पहला बिंदु बीते वर्ष संपन्न हुए विधानसभा चुनाव और इस वर्ष संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाले जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची तैयार है। इस मामले में दोनों चुनावों के प्रभारियों ने प्रदेश नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट भेज दी थी। इस आधार पर जाटलैंड कहे जाने वाले पश्चिम प्रदेश के कई जिला व महानगर अध्यक्ष निशाने पर आ गए हैं। दूसरा बिंदु हाल ही में महा संपर्क अभियान के तहत जिला व महानगर की जनसभाओं में भीड़ जुटाना माना जा रहा है।

पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर महासंपर्क अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत लोगों को सरल एप से जोड़ना और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर के उन्हें भाजपा परिवार में शामिल करना था। तीसरा बिंदु अध्यक्षों के 3 साल से अधिक के कार्यकाल में पार्टी के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष का सामंजस्य और व्यवहार कैसा रहा, इस पर भी पार्टी ने रिपोर्ट जुटाई है।

पार्टी ने प्रत्येक जिले के जिला और महानगर अध्यक्षों के तीन साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा तैयार किया है। इस मामले में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्षों ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी है। तीनों बिंदुओं को आधार मानते हुए पार्टी की प्रदेश की मॉनिटरिंग टीम तय करेगी कि कौन जिला व महानगर अध्यक्ष पास हुआ है और कौन फेल हुआ है।

इस बार वीवीआईपी सीट होगी मुरादाबाद लोकसभा

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने जिले व महानगर अध्यक्ष की कमान किसके हाथों में दी जाए, इसके लिए सभी 98 संगठनात्मक जिलों में पर्यवेक्षकों को नियुक्त करके भेज दिया है और उनसे तीन-तीन नामों का पैनल मांगा है। भाजपा प्रदेश के मुखिया भूपेंद्र सिंह चौधरी मुरादाबाद से हैं। इसीलिए भाजपा इस सीट को किसी कीमत पर जीतना चाहती है। लोकसभा चुनाव 2014 में मुरादाबाद लोकसभा सीट पर कमल खिला था लेकिन 2019 के चुनाव में इस सीट पर साइकिल चल गई। 2019 में प्रदेश की हारी 16 लोकसभा सीटों में मुरादाबाद मंडल की मुरादाबाद लोकसभा के साथ मंडल की अन्य 5 सीटें भी शामिल थीं। मिशन 80 पर आपरेशन विजय के तहत मुरादाबाद लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए वीवीआईपी सीट बन गई है। दो दिन पूर्व मुरादाबाद आए भाजपा उत्तर प्रदेश के चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा था कि पार्टी के पदाधिकारियों को बदलने का काम 20-22 जुलाई के बाद ही होगा। जबकि पार्टी के अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का मानना है कि जिन जिलों में परिवर्तन होना है, उन जिलों में 30 जुलाई तक जिला और महानगर अध्यक्ष बदल दिए जाएंगे।

मुरादाबाद की नब्ज टटोल गए पर्यवेक्षक राजेश यादव

भाजपा के जिला व महानगर अध्यक्षों के नामों के पैनल के रविवार को संगठन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश यादव बदायूं से मुरादाबाद पहुंचे थे। उन्होंने बंद कमरे में जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के दावेदारों से गुफ्तगू की व उनसे संगठन की कमान किस तर्क और बिंदु के आधार पर दावेदार को सौंपी जाए, इस पर भी चर्चा की।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵