back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सपा मारेगी बाजी या भाजपा ? जानिए UP की 9 विधानसभा सीटों का हाल

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई विधानसभा सीटों पर बुधवार को उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई। कुल 9 सीटों पर वोट डाले गए। जिसकी मतगणना शनिवार 23 नवंबर को होगी ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई विधानसभा सीटों पर बुधवार को उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई। कुल 9 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुए। जिनमें फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी विधानसभा सीट शामिल हैं। सभी सीटों पर सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी के बीच माना जा रहा है। हालांकि मैदान में बहुजन समाज पार्टी भी के अलावा कई अन्य निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं लेकिन टक्कर केवल दो के बीच मानी जा रही है। 

यूपी उपचुनाव को लेकर अलग-अलग समाचार एजेंसीज, टेलीविजन चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी किये हैं। जिनमें बीजेपी को 9 में से 6 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सपा 3 सीट पर जीत का अनुमान है। हालांकि चुनाव परिणाम का ऐलान होना अब बाकी है, जो कल यानि 23 नवंबर को होगा। तभी यह साफ हो पाएगा कि किस सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार की जीत होती है। लेकिन इससे पहले जानिए एग्जिट पोल में किस पार्टी को बढ़त मिलती हुई दिख रही है।

सीसामऊ में सपा और गाजियाबाद में बीजेपी की जीत का अनुमान

वोटिंग के दौरान सीसामऊ में काफी हंगामा हुआ था। यहां से सपा ने नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया था और सुरेश अवस्थी बीजेपी प्रत्याशी थे। इस सीट पर मीडिया के एग्जिट पोल में सपा की जीत दिखाई गई है। गाजियाबाद में बीजेपी को जीत मिलती दिख रही है। यहां संजीव शर्मा जीत सकते हैं। वहीं सपा के सिंहराज जाटव और बसपा के परमानंद गर्ग हार रहे हैं।

ये है अन्‍य सीटों का हाल

मझवां विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य की जीत होने के अनुमान हैं। यहां भी सपा और बसपा की हार एग्जिट पोल ने दिखाई है। कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा के हाजी रिजवान की जीत का अनुमान एग्जिट पोल लगा रहा है। यहां भाजपा को हार मिल रही है। इसके अलावा करहल सीट पर समाजवादी पार्टी को ही जीत मिल रही है। एग्जिट पोल की मानें तो सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव की जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी अनुजेश यादव को हार का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा एक्जिट पोल में फूलपुर और खैर में बीजेपी, मीरापुर में आरएलडी और कटेहरी से बीजेपी जीत का अनुमान लगाया गया है।

यूपी विधानसभा में वर्तमान स्थिति

यूपी विधानसभा में भाजपा के सबसे अधिक 251 विधायक हैं। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के 105, अपना दल के 13 रालोद के आठ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह, निषाद पार्टी के पांच, कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पास दो-दो और बसपा का एक विधायक है। फिलहाल 10 सीट खाली हैं, जिनमें से नौ पर मतदान हो गए हैं। अब कल शनिवार, 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।

9 विधानसभा सीटों पर हुई 49.3 फीसदी वोटिंग

बता दें कि बुधवार को नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में करीब 49.3 फीसदी वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक करीब 49.3 फीसदी मतदान हुआ। गाजियाबाद में 33.3 प्रतिशत, कुंदरकी में 57.7 प्रतिशत, करहल में 54.1 प्रतिशत, कटेहरी में 56.9 प्रतिशत, खैर में 46.3 प्रतिशत, मझवां में 50.41 प्रतिशत, मीरापुर में 57.1 प्रतिशत, फूलपुर में 43.43 प्रतिशत और शीशामऊ में 49.1 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग, युवा और यहां तक कि शारीरिक रूप से दिव्यांग लोग भी नजर आए।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...