back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vidhwa Pension Scheme: इस काम को जरूर कर लें नहीं तो हजारों महिलाओं की रुक जाएगी पेंशन, नहीं मिलेगा पैसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को पेंशन देने की उम्र सीमा को हटा दिया है। महिला आवेदक को इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र अवश्य होना चाहिए।

मिर्जापुर, हि.स.। मिर्जापुर में 12 हजार विधवा महिलाओं की पेंशन रुक सकती है, क्योंकि अब तक इनका आधार सत्यापन नहीं हो सका है। इस बार तिमाही की पेंशन सितम्बर में आने वाली है। जनपद में 37,038 विधवा महिला पेंशन की लाभार्थी हैं, जिनके खाते में हर तीन माह पर 500 रुपये प्रति माह के आधार पर 1500 रुपये भेजे जाते हैं। पेंशन आने में अब एक सप्ताह शेष है, लेकिन अभी तक कई विधवा महिलाओं ने अपने आधार का सत्यापन नहीं कराया है।

जून में मिले थे पेंशन

इससे पूर्व जून में विधवा महिलाओं के खाते में पांच करोड़, 55 लाख 57 हजार रुपये पेंशन के रूप में भेजे गए थे। प्रदेश सरकार की विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य विधवा महिलाओं को उनके दैनिक व्यय में सहायता प्रदान करना है। वर्तमान में आज भी कई विधवा महिलाएं हैं, जो घरेलू खर्चों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते हुए देखी जा सकती हैं। ऐसे में इस योजना से उन्हें थोड़ी बहुत संबल मिलता है। वहीं आर्थिक सहायता के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इसके लिए किसी भी उम्र की विधवा महिला आवेदन कर सकती हैं।

पेंशन देने की उम्र को सीएम ने हटाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को पेंशन देने की उम्र सीमा को हटा दिया है। महिला आवेदक को इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र अवश्य होना चाहिए। इसके अलावा यदि महिला अपने पति की मृत्यु के बाद दूसरी शादी करती है तो वह विधवा पेंशन योजना के लिए पात्र नहीं होगी।

करीब 12 हजार से ज्यादा महिलाओं का रुक सकता है पेंशन

महिला कल्याण अधिकारी मंजू ने बताया कि अब तक 25 हजार से ज्यादा विधवा महिलाओं के आधार का सत्यापन किया जा चुका है, लेकिन अब भी 12 हजार से अधिक ऐसी महिलाएं हैं जिनके आधार का सत्यापन करना शेष है। ऐसे में वह आधार का सत्यापन करा लें, अन्यथा आगामी सितम्बर माह में आने वाली पेंशन राशि से वंचित रह जाएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵