back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय मंत्री की बेटी ने विधायक उम्मीदवार के खिलाफ दर्ज कराई FIR, छवि खराब करने का लगाया आरोप

मृणालिनी सिंह की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि अजय राजपूत के कृत्य से समाज में मेरी छवि खराब हुई है और मानसिक तौर पर परेशानी हो रही है।

गाजियाबाद, एजेंसी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल (रि.) वीके सिंह की पुत्री मृणालिनी सिंह ने अजय राजपूत नाम के व्यक्ति के विरुद्ध विजय नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मृणालिनी का आरोप है कि अजय राजपूत ने पैसे लेकर टिकट वितरण करने की बात लिखकर स्टेटस पर लगा दी। इससे उनकी और उनके परिवार की छवि खराब हुई है। अजय राजपूत भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अतुल गर्ग के प्रतिनिधि हैं। यह एफआईआर डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल के आदेश पर विजय नगर थाने में दर्ज की गई है।

अजय राजपूत के कृत्य से समाज में मेरी छवि खराब हुई

मृणालिनी सिंह की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि अजय राजपूत के कृत्य से समाज में मेरी छवि खराब हुई है और मानसिक तौर पर परेशानी हो रही है। मृणालिनी ने कहा कि इस मामले की निष्पक्षता से जांच करा ली जाए। इससे पहले इस मामले में मृणालिनी ने डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल से शिकायत की और शिकायत के बाद अग्रवाल ने विजय नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया।

अजय राजपूत पर आईटी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज

विजयनगर थाना पुलिस ने इस मामले में अजय राजपूत पर आईटी एक्ट की धारा 66 और आईपीसी की धारा-501 में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मृणालिनी ने बताया कि उन्होंने एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस अपनी करवाई कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...